Bollywood Richest Actor: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 आ गई है। 10 हजार करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पहले नंबर पर हैं। उनके बाद अमिताभ बच्चन और सलमान खान का नाम है। शाहरुख इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं।
Hurun India Rich List 2026: फिल्म इंडस्ट्री में कौन कितना अमीर है, ये बताने वाली 'हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026' जारी हो गई है। इस बार भी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा जमाया है। उनकी कुल संपत्ति (नेटवर्थ) 10 हजार करोड़ रुपये है। 'बोलो जुबां केसरी' वाले विज्ञापन से युवाओं को गुमराह करने के आरोप में शाहरुख इन दिनों विवादों में हैं। हालांकि, शाहरुख ने साफ कह दिया है कि वो इस विज्ञापन से पीछे नहीं हटेंगे। उनका कहना था, "मैंने इसके लिए पैसे लिए हैं, तो इसमें इतनी बड़ी गलती क्या कर रहा हूं?" इस विज्ञापन के लिए उन्हें कितनी फीस मिली, ये तो सामने नहीं आया है, लेकिन अमीरी के मामले में वो टॉप पर जरूर हैं।
शाहरुख की मौजूदा नेटवर्थ 10,000 करोड़ रुपये है। इसमें सिर्फ फिल्मों और विज्ञापनों की कमाई ही नहीं, बल्कि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स जैसे उनके बिजनेस भी शामिल हैं। पिछले साल भी शाहरुख ही टॉप पर थे। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति में करीब 2,500 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। पिछले साल उनकी नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपये थी। इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर एक्टर बने हुए हैं।
लिस्ट में आगे कौन-कौन है?
शाहरुख के बाद दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं। उनकी नेटवर्थ 4,000 करोड़ रुपये है। वहीं, 3,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सलमान खान तीसरे और 2,500 करोड़ रुपये के साथ ऋतिक रोशन चौथे नंबर पर हैं। अगर एक्टर्स को छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री के बाकी लोगों की बात करें, तो 'रामायणम' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के पिता नरेश मल्होत्रा टॉप पर हैं। उनकी मौजूदा नेटवर्थ 16,000 करोड़ रुपये है।
Scroll to load tweet…
शाहरुख खान की अगली फिल्म
शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'किंग' पर काम कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। तीन साल बाद शाहरुख खान की बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है, इसलिए ये फिल्म फैंस के लिए बहुत खास है। शाहरुख आखिरी बार 2023 में आई फिल्म 'डंकी' में नजर आए थे। 'किंग' में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं। 'द आर्चीज' से एक्टिंग डेब्यू करने वालीं किंग खान की बेटी सुहाना खान भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाएंगी। 'ऑपरेशन सफेद सागर' में नजर आ चुके अभय वर्मा भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन फिल्म में विलेन का रोल प्ले करेंगे।
हाल ही में शाहरुख खान ने "X" (पहले ट्विटर) पर "आस्क मी एनीथिंग" (Ask Me Anything) सेशन रखा था। इसमें उन्होंने साफ किया कि 'किंग' पोस्टपोन नहीं हो रही है और ये 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जब एक यूजर ने शाहरुख से 'किंग' का अपडेट मांगा, तो एक्टर ने जवाब दिया, "अभी फिल्म देखो! मैं इसका इंतजार नहीं कर रहा, मैं एक अच्छी फिल्म बना रहा हूं... जिससे मेरे दिल को तसल्ली मिले... सब कुछ 24 दिसंबर से पहले आ जाएगा।"