September 24, 2026

सड़क चौड़ीकरण की जद में सीएम, उनकी बहन के मकान: उज्जैन में सिंहस्थ के लिए 15 मीटर बढ़ाएंगे रोड; परिजन बोले- घर तोड़ने तैयार - Ujjain News

मोहित राठौर | उज्जैन2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के मकानों की मार्किंग कर दी गई है।  - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के मकानों की मार्किंग कर दी गई है।

साल 2028 के सिंहस्थ के लिए उज्जैन की प्रमुख सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। इसके तहत खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक जाने वाली 730 मीटर लंबी रोड को 15 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसकी जद में 272 इमारतें आ रही हैं। इनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान और उनकी बड़ी बहन नगर निगम सभापति कलावती यादव का घर भी शामिल है।

नगर निगम की टीम ने इन मकानों की नपती कर लाल निशान लगा दिए हैं। सीएम के परिजन का कहना है कि शहर के विकास के लिए वे मकानों के प्रभावित हिस्से को तोड़ने के लिए तैयार हैं।

1974 में डॉ. यादव के दादा ने बनवाया था मकान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दादा रामचंद्र यादव ने 1974 में ये मकान बनवाया था। इस मकान में ही उनके दोनों बेटे पूनमचंद्र यादव और शंकरलाल यादव सहित सभी परिजन का बचपन बीता। पूनमचंद्र यादव के 5 बच्चे हैं। इनमें नंदलाल यादव, नारायण यादव, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बेटी ग्यारसी बाई और उज्जैन की नगर निगम सभापति कलावती यादव शामिल हैं।

फिलहाल, इस मकान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चाचा शंकरलाल यादव का परिवार रहता है। सड़क चौड़ीकरण में इस मकान के साथ कलावती यादव के मकान का भी करीब 15 फीट हिस्सा आ रहा है।

62 सड़कें, 29 किमी घाट विकसित होंगे

सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन में करीब 62 प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर करीब 29 किमी घाट भी विकसित किए जाएंगे। सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी डैम और खान डायवर्सन सहित कई बड़े प्रोजेक्ट भी सिंहस्थ की तैयारियों का हिस्सा हैं। कंठाल, तेलीवाड़ा, सर्राफा जैसे कुछ इलाकों में सड़कों का चौड़ीकरण पूरा हो चुका है।

उज्जैन में खजूर वाली मस्जिद भी रोड चौड़ीकरण की जद में आ रही है।

उज्जैन में खजूर वाली मस्जिद भी रोड चौड़ीकरण की जद में आ रही है।

सीएम की बहन बोलीं- हमारा पैतृक घर जा रहा

सीएम की बहन और नगर निगम सभापति कलावती यादव ने कहा- खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक सड़क चौड़ीकरण में हमारा पैतृक मकान भी आ रहा है। इस इलाके में रहने वाले सभी लोग हमारे परिवार जैसे हैं।

किसी के साथ भाजपा-कांग्रेस, हिंदू-मुस्लिम के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। जिन नागरिकों के मकान प्रभावित हो रहे हैं, उनकी समस्याओं को अधिकारियों से चर्चा कर दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस पुश्तैनी मकान की मार्किंग हो चुकी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस पुश्तैनी मकान की मार्किंग हो चुकी है।

विधायक बोले- स्वेच्छा से मकान दे रहे मुख्यमंत्री

भाजपा विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा ने कहा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार ने स्वेच्छा से मकान देने की बात कही है। सिंहस्थ और बढ़ते यातायात को देखते हुए शहर की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण जरूरी है।

वहीं, भाजपा नगर महामंत्री जगदीश पांचाल ने कहा- चौड़ीकरण की जद में हमारा मकान भी आ रहा है। हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि उज्जैन के लोगों में यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अतिथि देवो भव की भावना है।

ये खबर भी पढ़ें…

एमपी में बन रहे 4 मेगा कॉरिडोर; सिंहस्थ से पहले बदलेगी तस्वीर

भोपाल से रायपुर का सफर 15 से घटकर 7 घंटे और भोपाल से जबलपुर का सफर 6 से 3 घंटे हो जाएगा। अगले दो साल में भोपाल को केंद्र मानकर चार बड़े इकोनॉमिक कॉरिडोर तैयार होने हैं। 2028 के सिंहस्थ और विधानसभा चुनाव से पहले इन प्रोजेक्ट्स को अहम माना जा रहा है। पढे़ं पूरी खबर…

.

खबरें और भी हैं...

  • भास्कर इन्वेस्टिगेशन

    फर्जीवाड़ा का अमृत...₹12,000 करोड़ के प्रोजेक्ट में घोटाला: MP में ब्रांडेड की जगह लगाए लोकल सेंसर; वाटर प्लांट्स में स्टीकर हटाया तो खुली पोल

    MP में ब्रांडेड की जगह लगाए लोकल सेंसर; वाटर प्लांट्स में स्टीकर हटाया तो खुली पोल|मध्य प्रदेश,Madhya Pradesh - Dainik Bhaskar3:25
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बात खरी है

    सेवा संकल्प यात्रा पर भाजपा नेता का कन्फ्यूजन: राहुल गांधी ने कर दी चूक…बदलनी पड़ी सीएम की चिट्‌ठी; भाजपा विधायक ने दिव्यांगों को भटकाया

    राहुल गांधी ने कर दी चूक…बदलनी पड़ी सीएम की चिट्‌ठी; भाजपा विधायक ने दिव्यांगों को भटकाया|मध्य प्रदेश,Madhya Pradesh - Dainik Bhaskar2:08
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर

    क्या दतिया में फिर उपचुनाव होगा?: घनश्याम सिंह के निर्वाचन को HC में चुनौती; हार के बाद नरोत्तम को तरजीह, फिर आशुतोष समर्थक अध्यक्ष क्यों?

    घनश्याम सिंह के निर्वाचन को HC में चुनौती; हार के बाद नरोत्तम को तरजीह, फिर आशुतोष समर्थक अध्यक्ष क्यों?|मध्य प्रदेश,Madhya Pradesh - Dainik Bhaskar3:09
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 60 साल बाद ग्रहों के विशेष संयोग में श्राद्ध पक्ष: पितरों के लिए 16 दिन पूजन; सर्वपितृ, शनिचरी अमावस्या और गजछाया का भी संयोग

    1:13
    • कॉपी लिंक

    शेयर