NEET-PG 2026 Result OUT: नीट-पीजी 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है. रिजल्ट चेक करने के लिए NBEMS वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें.
Published byNamrata Mohanty
NEET-PG 2026 Result OUT: नीट-पीजी 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है. रिजल्ट चेक करने के लिए NBEMS वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/24/neet-pg-2026-result-out-2026-09-24-14-46-56.jpg)
NEET-PG 2026 Result OUT Photograph: (ai-generated)
NEET-PG 2026 Result OUT: NEET-PG 2026 Result OUT: NEET-PG 2026 परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार समाप्त हुआ. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज यानी NBEMS ने नीट 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. सभी कैंडिडेट्स अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. बता दें कि यह परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की गई थी, जिसके माध्यम से 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न पोस्ट ग्रैजुएट मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश दिया जाता है. 30 अगस्त को हुई परीक्षा में कुल कुल 2,63,544 छात्र शामिल हुए थे. इसके अलावा, 5 सितंबर को जयपुर में आयोजित रि-पेपर में 2,416 उम्मीदवार शामिल हुए थे. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना NEET-PG 2026 रिजल्ट natboard.edu.in पर तुरंत चेक करें.
NEET-PG 2026 में कितनी कटऑफ?
अलग-अलग श्रेणियों के मिनिमम पर्सेंटाइल और कटऑफ मार्क्स अलग है.
| श्रेणी | न्यूनतम पर्सेंटाइल | कटऑफ मार्क्स |
| सामान्य EWS | 50वां पर्सेंटाइल | 262 |
| सामान्य दिव्यांग | 45वां पर्सेंटाइल | 244 |
| SC/ST/OBC, दिव्यांग भी शामिल | 40वां पर्सेंटाइल | 226 |
इसका अर्थ है कि सामान्य और EWS कैटेगरी के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन 50 पर्सेंटाइल और 262 मार्क्स है. सामान्य दिव्यांग कैटेगरी के लिए 45वां पर्सेंटाइल और 244 मार्क्स है.
ये भी पढ़ें- CBSE Three Language Policy: क्या लागू होगी 3 भाषा नीति? सुप्रीम कोर्ट ने CBSE से क्या कहा, जानें
NEET PG रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी दी गई है?
NBEMS की ओर से जारी रिजल्ट में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंक और नीट पीजी 2026 की रैंक दी गई है. कैंडिडेट परिणाम देखने के बाद अपनी रैंक और प्राप्त अंक की जानकारी की भी जांच कर सकते हैं. परिणाम को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखना भी जरूरी होता है.
तय समय से पहले ही निकला रिजल्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, NEET-PG 2026 का रिजल्ट अपने संभावित रूप से 30 सितंबरप 2026 को जारी होने वाला था. कैंडिडेट्स आंसर की का भी वेट कर रहे थे लेकिन एनबीईएमएस ने निर्धारित तारीख से पहले ही नतीजे घोषित कर दिए हैं. हालांकि, अभी भी आंसर की जारी नहीं हुई है.
NEET-PG रिजल्ट के बाद क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद एंट्रेस की आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. राज्य कोटे की सीटों के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने नियमों के अनुसार तैयार करते हैं.
यह मेरिट लिस्ट संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की योग्यता एवं पात्रता शर्तों, लागू दिशा-निर्देशों, नियमों और आरक्षण नीति के आधार पर तैयार की जाती है.
कैसे डाउनलोड करें NEET-PG रिजल्ट?
सबसे पहले अभ्यर्थी को नीट पीजी 2026 का रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. आपको परिणाम में प्राप्त अंक और रैंक की जानकारी मिल जाएगी. NBEMS पर आपको नीट-पीजी रिजल्ट के लिए अलग से पेज भी मिल जाएगा.
NEET-PG परीक्षा से इन कोर्स में मिलता है दाखिला
नीट पीजी का स्कोर मुख्य रूप से पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन में काम आता है. इसके आधार पर उम्मीदवारों को MD, MS, PG डिप्लोमा, DNB और DrNB जैसे कोर्सेस में एंट्री मिलती है. ऑल इंडिया कोटा (AIQ) नीट पीजी रैंक के आधार पर काउंसलिंग के जरिए सीटें आवंटित होती है.
ये भी पढ़ें- India Skills 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद के अब शंघाई में करेंगे मुकाबला, 70 से अधिक देश होंगे शामिल