केन-बेतवा की धारा में सिर्फ पानी नहीं, भरोसा भी बहना चाहिए By कृष्णमोहन झा
Published: Thursday, September 24, 2026, 18:17 [IST] बुंदेलखंड की धरती पानी की प्रतीक्षा की एक लंबी कहानी अपने भीतर समेटे हुए है। सूखे खेत, खाली कुएं और पानी के लिए दूर तक जाना यहां के जीवन का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड के लिए केवल एक बड़ी नदी जोड़ो परियोजना नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की एक बड़ी उम्मीद है। परियोजना से 10.62 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई, 62 लाख लोगों के लिए पेयजल तथा 103 मेगावाट जल विद्युत और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का प्रावधान है। निश्चित रूप से यह परियोजना बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने की क्षमता रखती है।
Read more