राजकीय महाविद्यालय उकलाना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी।
हिसार जिले में उकलाना के राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्र
.
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा सलूजा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। असिस्टेंट प्रोफेसर सविता ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, इतिहास और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
एनएसएस के महत्व से कराया अवगत
एनएसएस प्रभारी डॉ. चंदन सिंह ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के महत्व से अवगत करवाते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्या प्रो. रेखा सलूजा ने कहा कि एनएसएस केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने आसपास सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद कॉलेज स्टाफ।
प्लास्टिक मुक्त परिसर का लिया संकल्प
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्लास्टिक फ्री कैंपस गतिविधि में एनएसएस स्वयंसेवियों ने परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
शिविर में ‘ड्रग फ्री इंडिया’ विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव और नशामुक्त समाज की आवश्यकता को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में मुकेश कुमार, सहायक प्रवक्ता अर्थशास्त्र तथा कृष्ण शर्मा, सहायक प्रवक्ता हिंदी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

राजकीय महाविद्यालय उकलाना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी।
रोल ऑफ एनएसएस इन विकसित भारत’ विषय पर व्याख्यान
इसके अलावा ‘रोल ऑफ एनएसएस इन विकसित भारत’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को विकसित भारत के निर्माण में युवाओं और एनएसएस स्वयंसेवियों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ सहित एनएसएस स्वयंसेवी मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक चेतना, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना रहा।