August 18, 2026
जेएसएससी-सीजीएल के अलावा छह और भर्ती परीक्षाएं रद्द, झारखंड सरकार ने जारी की 44 परीक्षाओं की लिस्ट
झारखंड में छह और भर्ती परीक्षाएं रद्द
झारखंड सरकार ने अगस्त 2026 में छात्र आंदोलन और कथित अनियमितताओं के बीच बड़ा कदम उठाते हुए जेएसएससी-सीजीएल (JSSC-CGL) परीक्षा तथा वर्ष 2014 से आउटसोर्सिंग एजेंसी टीडीपीएल (TDPL - TSR Data Processing Pvt Ltd) द्वारा संचालित कुल 44 भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। इन सभी मामलों की जांच अपराध अनुसंधान विभाग (CID) द्वारा की जा रही है। इसके अलावा सरकार ने उन छह परीक्षाओं को भी रद्द करने का फैसला किया है जिनका आयोजन टीडीपीएल से अलग एजेंसी द्वारा किया गया था।
Read more