September 25, 2026

हिसार के प्रो. नरसीराम बिश्नोई बने MGSU बीकानेर के कुलपति: आज पदभार संभाला; 3 साल का होगा कार्यकाल, राज्यपाल ने जारी किए आदेश - Hisar News

हिसार11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कुलपति प्रोफेसर नरसीराम बिश्नोई ने आज विश्वविद्यालय में अपना पदभार गृहण कर लिया है। - Dainik Bhaskar

कुलपति प्रोफेसर नरसीराम बिश्नोई ने आज विश्वविद्यालय में अपना पदभार गृहण कर लिया है।

हरियाणा में हिसार के रहने वाले प्रोफेसर नरसीराम बिश्नोई महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU) बीकानेर के नए कुलपति नियुक्त हुए हैं। राज्यपाल एवं महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए प्रो. नरसी राम बिश्नोई को विश्वविद्यालय का नया कुलगुरु (कुलपति) नियुक्त किया है।

आज प्रोफेसर नरसीराम ने विश्वविद्यालय में पहुंचकर पदभार गृहण कर लिया है। यहां पहुंचने पर उनका फूल मालाओं व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

प्रो. बिश्नोई इससे पूर्व हिसार में स्थित गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। ​राज्यपाल द्वारा यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम 2003 (संशोधित) की धारा 11(3) और 11(7) के तहत प्रदान शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सर्च कमेटी की सिफारिश और राज्य सरकार के परामर्श पर की गई है।

उनका यह कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष की अवधि या 70 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) तक रहेगा। हालांकि इससे पहले नरसीराम बिश्नोई हिसार के जीजेयू में कुलपति की दौड़ में भी हैं।

राज्यपाल की तरफ से जारी आदेश की कॉपी…

3 साल तक जीजेयू के कुलपति रहे

उल्लेखनीय है कि प्रो. नरसीराम बिश्नोई का 3 वर्ष का नियमित कार्यकाल 2 मई 2026 को ही पूरा हो चुका था। जिसके बाद उन्हें आगामी आदेशों तक के लिए कार्यवाहक प्रभार पर रखा गया था। अब उन्हें इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए सीडीएलयू वीसी डॉ. विजय कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा नेता बिहारी लाल बिश्नोई ने बधाई दी

प्रो. नरसी राम जी बिश्नोई की नियुक्ति पर राजस्थान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोखा से पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने बधाई दी और कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर शिक्षा, शोध, नवाचार एवं अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

.

खबरें और भी हैं...

  • पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की आज 113वीं जयंती: सिरसा में इनेलो-जजपा और पूर्व मंत्री ने रखे प्रोग्राम, नई प्रतिमा का होगा अनावरण

    सिरसा में इनेलो-जजपा और पूर्व मंत्री ने रखे प्रोग्राम, नई प्रतिमा का होगा अनावरण|सिरसा,Sirsa - Dainik Bhaskar0:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कैथल में परिवार के नाम 5 बिजली मीटर दर्ज: खुद का मकान भी नहीं, बेटे की मौत के बाद काट रहे दफ्तरों के चक्कर

    खुद का मकान भी नहीं, बेटे की मौत के बाद काट रहे दफ्तरों के चक्कर|कैथल,Kaithal - Dainik Bhaskar1:01
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ITI प्रिंसिपल ऑफिस में लेडी इंस्ट्रक्टर ने की हाथापाई: नारनौल में अधिकारियों को लेटर भेजा- साथी ने कुर्सी उठाकर फेंकी, गालियां दीं

    नारनौल में अधिकारियों को लेटर भेजा- साथी ने कुर्सी उठाकर फेंकी, गालियां दीं|नारनौल,Narnaul - Dainik Bhaskar0:55
    • कॉपी लिंक

    शेयर