August 21, 2026
JSSC CGL चयनितों में खुशी की लहर, हाईकोर्ट के फैसले का जश्न
Updated: Fri, 21 Aug 2026 02:09 PM (IST)
हाईकोर्ट के फैसले के बाद जश्न मनाते अभ्यर्थी
झारखंड हाईकोर्ट के एक अहम फैसले के बाद JSSC CGL से चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी लौट आई है. अपनी सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने अदालत के आदेश के बाद जश्न मनाया. इस फैसले ने वर्षों की मेहनत को न्याय दिलाया है.JSSC CGL Exam: झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के बाद JSSC CGL से जुड़े चयनित अभ्यर्थियों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला. प्रोजेक्ट भवन के बाहर पिछले चार दिनों से अपनी सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने अदालत के आदेश के बाद भावुक होकर जमीन को चूमा और जमकर जश्न मनाया. अभ्यर्थियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और अपनी खुशी का इजहार किया.
Read more