October 3, 2026

India vs Pakistan Final Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, पाकिस्तान की पारी जारी, 9 ओवर में 62/3, जीत के लिए 150 रन जरूरी

| India vs Pakistan Final Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, पाकिस्तान की पारी जारी, 9 ओवर में 62/3, जीत के लिए 150 रन जरूरी New Update Read more

October 3, 2026

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

गौतमबुद्धनगर, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और वायु गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ व्यवस्था लागू कर दी गई है। एक अक्टूबर 2026 से बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसीसी) वाले वाहनों को पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। Read more

October 3, 2026

Jitiya Vrat Katha: जितिया व्रत में क्यों खाई जाती है मछली? पढ़ें चील-सियार और जीमूतवाहन की यह व्रत कथा

Jitiya Vrat Katha: आज 3 अक्टूबर 2026 को जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जा रहा है. इस व्रत में महिलाएं 36 घंटे का लंबा निर्जला उपवास करती हैं. इसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. माताएं अपनी संतान की लंबी आयु के साथ-साथ उसके उज्जवल भविष्य और सुखी जीवन की कामना भी करती हैं. इस व्रत में माताएं प्रदोष काल में भगवान जीमूतवाहन की विधि-वत पूजा करती है. जितिया व्रत में मछली सेवन करने का खास महत्व होता है. कुछ जगहों में व्रत रखने से पहले मछली का सेवन किया जाता है तो वहीं कुछ क्षेत्रों में व्रत करने के बाद पारण की पूजा के पश्चात मछली का सेवन करते हैं.  Read more

October 3, 2026

Entertainment News Live Updates: परिणीति चोपड़ा की 'रिपोर्टिंग लाइव' का ट्रेलर रिलीज, करण जौहर को पसंद आई 'दृश्यम 3'

| Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी. Read more

October 3, 2026

85 कंपनियां, 4 हजार रजिस्ट्रेशन, DU में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, 10 लाख तक का मिल सकता है पैकेज

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए जॉब और इंटर्नशिप का बेहद खास मौका है. यूनिवर्सिटी ने 7 अक्टूबर को अपने प्लेसमेंट ड्राइव AVASAR 2026 के दूसरे एडिशन का आयोजन करने जा रही है. खास बात ये है कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में एक, दो या 10 नहीं बल्कि 85 कंपनियां शामिल होने वाली हैं, जिसके लिए अब कर 4000 से ज्यादा छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है. यूनिवर्सिटी के मुताबिक, जारी किए गए नोटिस में बताया गया है कि इस ड्राइव में मिलने वाला सबसे ज्यादा सालाना पैकेज 10 से अधिक हो सकता है. वहीं, इंटर्नशिप पर गए छात्रों को हर महीने 60,000 रुपये तक का स्टाइपेंड मिल सकता है. ऐसे में अगर आप भी डीयू के छात्र हैं, तो इससे जुड़ी सारी डिटेल के एक बार चेक कर लें.  Read more

October 3, 2026

रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, जानें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

Nushrratt Bharuccha Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट हो गया था. वो वर्क कम बाली हॉलिडे ट्रिप पर बाली गई थीं, जहां हादसा हो गया और उनकी रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट भी कराया गया था. ऐसे में अब उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी मुंबई में की जाएगी, जिसके चलते एक्ट्रेस को एयर लिफ्ट करके मुंबई ले आया गया है. तो चलिए जानते हैं, अब कैसी है नुसरत की तबीयत. Read more

October 3, 2026

Bihar Teacher Update: अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए नया निर्देश, D.El.Ed पूरा करने की अंतिम तारीख तय

बिहार के प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों को लेकर शिक्षा विभाग ने अहम निर्देश जारी किया है. विभाग ने 31 मार्च 2015 को इस मामले में निर्णायक कटऑफ तारीख माना है. इस तारीख तक सेवा में आ चुके अप्रशिक्षित प्रारंभिक शिक्षकों को जरूरी प्रशिक्षण योग्यता D.El.Ed पूरी करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया गया है. विभाग के निर्देश के मुताबिक, तय समय सीमा के बाद इन शिक्षकों को अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा. वहीं 31 मार्च 2015 के बाद बिना निर्धारित प्रशिक्षण योग्यता के नियुक्त किए गए शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर अलग नियम लागू होंगे. 31 मार्च 2015 तक नियुक्त शिक्षकों को राहत 31 मार्च 2015 तक सेवा में मौजूद उन प्राथमिक शिक्षकों को D.El.Ed की योग्यता हासिल करने का अवसर दिया गया है, जिन्होंने नियुक्ति के समय आवश्यक प्रशिक्षण पूरा नहीं किया था. ऐसे शिक्षकों को हर हाल में 31 अगस्त 2028 तक D.El.Ed पूरा करना होगा. इस अवधि में निर्धारित योग्यता हासिल नहीं करने वाले शिक्षकों पर विभागीय नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है. 31 मार्च 2015 के बाद नियुक्ति पर क्या होगा? शिक्षा विभाग ने 31 मार्च 2015 के बाद बिना जरूरी न्यूनतम प्रशिक्षण योग्यता के नियुक्त किए गए प्राथमिक शिक्षकों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है. ऐसे मामलों में संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी को नियमानुसार सेवा समाप्त करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. विभाग के मुताबिक, अगर किसी शिक्षक ने नियुक्ति के बाद D.El.Ed की योग्यता हासिल कर ली है, तब भी इससे 31 मार्च 2015 के बाद प्रशिक्षण योग्यता के बिना हुई नियुक्ति वैध नहीं हो जाएगी. कुछ शिक्षकों को दोबारा सेवा में लेने का निर्देश इस मामले में उन शिक्षकों के लिए भी राहत का प्रावधान किया गया है, जिनकी नियुक्ति 31 मार्च 2015 से पहले हुई थी. कुछ अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा पटना हाई कोर्ट के 20 मार्च 2024 के आदेश के अनुपालन में समाप्त कर दी गई थी. अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ऐसे शिक्षकों को दोबारा सेवा में लेने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है. संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे, ताकि पात्र शिक्षकों को D.El.Ed की योग्यता पूरी करने का अवसर मिल सके. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जारी हुआ निर्देश शिक्षा विभाग का यह निर्देश सुप्रीम कोर्ट के 28 जुलाई 2026 के आदेश के बाद जारी किया गया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करने को कहा गया है. इस पूरे मामले में मुख्य विवाद उन प्राथमिक शिक्षकों की प्रशिक्षण योग्यता को लेकर रहा है, जिन्होंने D.El.Ed के बिना सेवा शुरू की थी. अब विभाग ने 31 मार्च 2015 की कटऑफ तारीख और D.El.Ed पूरा करने की अंतिम समय सीमा स्पष्ट कर दी है. इससे संबंधित जिलों को ऐसे शिक्षकों की सेवा और प्रशिक्षण योग्यता को लेकर आगे की कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश मिल गए हैं. Read more

October 3, 2026

Asian Games 2026: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 63 रन से रौंदा, जीता ब्रॉन्ज मेडल

October 3, 2026 SL vs BAN: श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम ने शनिवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में बांग्लादेश को 63 रन से हरा दिया। सेमीफाइनल में भारत से हारने वाली श्रीलंका ने बांग्लादेश को गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों विभागों में पछाड़ते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। श्रीलंका की जीत में थारिंडु रत्नायके का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन अहम रहा। Read more