Naman Dhir: वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में भारत की ओर से 26 वर्षीय नमन धीर को डेब्यू करने का मौका मिला. अपने डेब्यू मैच में ही नमन धीर ने इतिहास रच दिया है.
Naman Dhir: वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में भारत की ओर से 26 वर्षीय नमन धीर को डेब्यू करने का मौका मिला. अपने डेब्यू मैच में ही नमन धीर ने इतिहास रच दिया है.
![]()
Roshni Singh
06 Oct 2026
22:01 IST
एडिट
06 Oct 2026
23:18 IST
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/06/naman-dhir-2026-10-06-20-57-34.jpg)
Naman Dhir Photograph: (X/BCCI)
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में भारत की ओर से 26 वर्षीय नमन धीर को डेब्यू करने का मौका मिला. अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच में ही नमन धीर ने इतिहास रच दिया है. इस मैच में युवा ऑफ-स्पिनर नमन धीर ने अपनी जादुई गेंदबाजी से कैरेबियाई बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. नमन ने इस मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है. इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. नमन धीर टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर 3 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय स्पिनर बन गए हैं.
T20I डेब्यू मैच में 3 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय स्पिनर बने नमन धीर
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में नमन धीर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इस दमदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने एक बेहद खास और ऐतिहासिक रिकॉर्ड लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. नमन धीर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अपने डेब्यू मैच में 3 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय स्पिनर बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा दो ही भारतीय स्पिनर्स अपने डेब्यू मैच में कर पाए थे.
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
इस मामले में टॉप पर हैं प्रज्ञान ओझा
टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले भारतीय स्पिनर्स की लिस्ट में अब नमन धीर का नाम भी शामिल हो गया है. इस खास लिस्ट में सबसे ऊपर प्रज्ञान ओझा हैं, जिन्होंने साल 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में अपने डेब्यू मैच में सिर्फ 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अक्षर पटेल हैं, जिन्होंने साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच में 17 रन देकर 3 विकेट झटके थे. अब इसी एलीट क्लब में युवा ऑफ-स्पिनर नमन धीर तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आज वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ के मैदान पर दमदार गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.
T20I डेब्यू पर 3 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर्स
• 4/21 - प्रज्ञान ओझा बनाम बांग्लादेश, ट्रेंट ब्रिज, 2009
• 3/17 - अक्षर पटेल बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2015
• 3/31 - नमन धीर बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2026
— Cricinfo (@cricinfo) October 6, 2026
इकाना के मैदान पर नमन धीर ने मचाया तहलका
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन नमन धीर ने मिडिल ओवरों में आकर मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया. उन्होंने रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर जैसे आक्रामक बल्लेबाजों को आउट कर वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. नमन की इस घातक गेंदबाजी की बदौलत ही भारतीय टीम वेस्टइंडीज को 171 रनों पर रोकने में कामयाब रही.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की हुई टीम में वापसी
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें