Wife murders husband in Meerut: मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला पर अपने प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान तालिब के रूप में हुई है। आरोप है कि पत्नी इलमा ने प्रेमी अमन और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर दुपट्टे से गला घोंटकर तालिब की हत्या कर दी। इसके बाद घटना को हार्ट अटैक बताने की कोशिश की गई और शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
भाई ने देखा चैट तो हुआ खुलासा
मामले का खुलासा मृतक के भाई के हाथ लगी मोबाइल चैट से हुआ। बताया जा रहा है कि तालिब के भाई ने फोन में इलमा और ब्यूटी पार्लर संचालक अमन के बीच हुई चैट देखी। चैट सामने आने के बाद उसे हत्या का शक हुआ और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
Wife murders husband in Meerut: अब पुलिस कब्र से तालिब का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह और हत्या से जुड़े कई सवालों का जवाब मिल सकता है।
स्टूडियो के मालिक से चल रहा था अफेयर
जानकारी के मुताबिक, तालिब मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। वह मेरठ के जाकिर नगर में मकान बनाकर रह रहा था। करीब चार साल पहले उसकी शादी इलमा से हुई थी। बताया जा रहा है कि इलमा सिग्नेचर स्टाइल ब्यूटी स्टूडियो में काम करती थी और अमन इस ब्यूटी स्टूडियो का मालिक था। आरोप है कि तालिब ने कई बार दोनों को साथ पकड़ा था और इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद भी होता था।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
Wife murders husband in Meerut: पुलिस अब चैट, मोबाइल फोन और दूसरे सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश कब और कैसे रची गई और वारदात में कितने लोग शामिल थे। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
Read This Also:
खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार SUV, आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की हुई मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार
एक्सपीरियन डेवलपर्स आवासीय परियोजनाओं पर पांच साल में करेगी 10,000 करोड़ रुपये का निवेश
SMS से WhatsApp तक अब सब एक जगह! Airtel ने लॉन्च किया IQ Gateway, जानें कैसे करेगा काम
रोहन बोपन्ना की टेनिस कोर्ट पर वापसी, टीपीएल में गुड़गांव ग्रैंड स्लैमर्स से खेलेंगे
भारत समेत सात देश 2036 ओलंपिक की मेजबानी के इच्छुक, नवंबर में प्रोजेक्ट पेश करेंगे : आईओसी