Sarfaraz Khan Team India: साई सुदर्शन की चोट के बाद सरफराज खान को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है। हालांकि, इसके चलते वह दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन के लिए नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह जय गोहिल को टीम में शामिल किया गया है।India vs Sri Lanka Test Series 2026: पिछले कुछ समय से भारतीय युवा बल्लेबाज सरफराज खान को टीम इंडिया में शामिल किए जाने को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी। अब चोटिल साई सुदर्शन की जगह उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है। हालांकि, टीम इंडिया में वापसी के साथ ही सरफराज को एक और टूर्नामेंट से हाथ धोना पड़ा है। दरअसल, सरफराज को दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की टीम में चुना गया था। लेकिन श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल होने के बाद उन्हें दलीप ट्रॉफी से बाहर होना पड़ा। अब उनकी जगह सौराष्ट्र के बल्लेबाज जय गोहिल को वेस्ट जोन की टीम में शामिल किया गया है।
Read more