August 11, 2026

आखिरकार क्यों मिली सौरव गांगुली और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी? जानिए कैसे पुलिस के पास पहुंचा मामला

आखिरकार क्यों मिली सौरव गांगुली और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी? जानिए कैसे पुलिस के पास पहुंचा मामला

Sourav Ganguly death threats : सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है. अब इस मामले में पुलिस एक्शन में आ गई है.

Sourav Ganguly death threats : सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है. अब इस मामले में पुलिस एक्शन में आ गई है.

author-image

New Update

Sourav Ganguly and  Dona Ganguly

Sourav Ganguly and Dona Ganguly Photograph: (ANI)

Sourav Ganguly death threats : क्रिकेट की दुनिया पर राज करने वाले बंगाल के टाइगर यानी सौरव गांगुली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है. दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है. इस खबर ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. गांगुली बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उनको लेकर इस तरह का मामला सामने आना चिंताजनक है. इस मामले को लेकर सौरव गांगुली की निजी सचिव ने ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.

आपको बता दें कि, पुलिस को मिली लिखित शिकायत में कहा गया है कि, 'मैं, तानिया भट्टाचार्य, सौरव गांगुली की तरफ से आपको यह पत्र लिख रही हूं, जिनके साथ मैं बतौर निजी सचिव काम करती हूं. मैं आपका ध्यान एक गंभीर मामले की ओर दिलाना चाहती हूं, जो सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली कुछ धमकी भरी चिट्ठियों से जुड़ा है'.

🔴SOURAV GANGULY & WIFE DONA RECEIVE DEATH THREATS 🤯

🎙️: Former Indian Captain Sourav Ganguly & his wife Dona Ganguly have reportedly received threatening letters, including threats to kill them.

The letters had allegedly been arriving for around six months. Kolkata Police… pic.twitter.com/ABFa660ZJQ

— Sam (@cricsam02) August 11, 2026

सौरव गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी

इस शिकायत में आगे कहा गया है कि, 'पिछले कुछ महीनों से हमें किसी अनजान शख्स की तरफ से (सौरव) गांगुली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों वाली चिट्ठियां मिल रही हैं. शुरू में हमने इन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, यह सोचकर कि ये किसी ऐसे व्यक्ति की हरकत है, जो उन्हें पसंद नहीं करता और अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए चिट्ठियां भेज रहा है. हालांकि, आज हमें सौरव गांगुली और डोना गांगुली के नाम से दो चिट्ठियां मिलीं, जिनमें भेजने वाले ने न सिर्फ उनके खिलाफ नफरती बातें लिखीं, बल्कि सौरव गांगुली, डोना गांगुली और उनके साथ या उनके लिए काम करने वाले लोगों की जान और सुरक्षा को लेकर गंभीर धमकियां भी दीं'.

चिट्ठियों के जरिए दी गई गांगुली धमकी 

शिकायतकर्ता में लिखा है कि, 'इन चिट्ठियों में दी गई धमकियों की गंभीरता ने हमें चिंतित कर दिया है. ये चिट्ठियां अब नफरत या अपमानजनक बातों से आगे बढ़कर जान और निजी सुरक्षा के लिए स्पष्ट धमकियों में बदल गई हैं, इसलिए हमारा मानना है कि इस मामले में पुलिस का तुरंत दखल और जांच जरूरी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए, मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि कृपया जरूरी कार्रवाई करें, शिकायत दर्ज कर जांच करें, इन धमकी भरी चिट्ठियों को भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करें और सौरव गांगुली, डोना गांगुली और उनके साथ काम करने वाले स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाएं'.

पुलिस तक कैसे पहुंची शिकायत

आईएएनएस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये चिट्ठियां कूरियर के जरिए सौरव गांगुली के घर भेजी गई हैं. एक व्यक्ति ने हिम्मत करके सौरव गांगुली के घर पर धमकी भरी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली चिट्ठियां भेजी हैं. इनको भेजने वाली पैकेट पर भेजने वाले का नाम भी मौजूद है. जो अरुण कुमार लिखा था, जो बेलघरिया का रहने वाला है. इस मामले के बारे पुलिस को सौरव गांगुली की सचिव तानिया भट्टाचार्य की लिखित शिकायत से पता चला है. अब बंगला पुलिस ने अपनी कमर कस ली है.

Former cricketer Sourav Ganguly’s personal secretary, Taniya Bhattacharya, has filed a complaint with Thakurpukur Police alleging threatening letters targeting Ganguly, his family and staff. The complaint states that two recent letters contained serious threats, prompting… pic.twitter.com/VtL4GW0URU

— IANS (@ians_india) August 10, 2026

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. ये मामाल आगे क्या मोड़ लेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. सौरव गांगुली एक बड़े और नाम व्यक्ति हैं. ऐसे में उनको चाहने वाले और उनसे नफरत करने वालों की संख्या भी काफी है. ऐसे में उनको नापसंद करने वाले किसी व्यक्ति ने इस तरह की हरकत की हैं. 

ये भी पढ़ें : 'मैं वही गलती दोबारा नहीं दोहराऊंगा...' भारत के पूर्व चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या कहा?