रांची3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का मंगलवार को चौथा दिन है। भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर और अंदर प्रदर्शन किया और हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इसके बाद सदन की कार्रवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इधर, सोमवार को सदन की कार्यवाही विपक्ष की गैर मौजूदगी में हुई। इस दौरान प्रश्नकाल में सदन से अनुपस्थित रहने वाले विधायकों पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नाराजगी जताई।
स्पीकर ने कहा कि सवाल कर सदन में नहीं आना संसदीय व्यवस्था में अच्छी परंपरा नहीं है। स्पीकर ने तय समय पर सदन की कार्यवाही शुरू की। भोजना अवकाश के बाद से चालू वित्तीयवर्ष 2026-27 का 8,399 करोड़ 31लाख 11 हज़ार रु. का अनुपूरक बजट पारित हुआ।
अनुपूरक बजट पर हुए वाद-विवादका जवाब देते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि वर्ष 2024 से प्रारंभ की गई मईयां सम्मान योजना ने राज्य और प्रतिव्यक्ति आय को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस योजना के चालू होने के बाद झारखंड का औसत विकास दर करीब 7.02% रहा। प्रति व्यक्ति आय वर्तमान मूल्य पर 1,16,663 रुपए हो गई है।
इधर, ध्यानाकर्ष में विधायकों को आवास बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के संबंध में सरकार द्वारा दिए गए जवाब पर मंत्री राधाकृष्ण ने नाराजगी जतायी। कहा- वे खुद सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। इस पर मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि यह विधायकों के गृह निर्माण का मामला है।
एक साथ एक जगह पर जमीन नहीं मिल रही है। नगड़ी, नामकुम, रातू, ओरमांझी में अंचल कार्यालय की ओर से जमीन चिह्नित कर उपलब्ध कराया गया है। इसे गृह निमार्ण के लिए बनी सहकारिता समिति को बताया गया है। समिति की अनुमति मिलने के बाद जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी।
.
खबरें और भी हैं...
LIVE
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा का झारखंड बंद: AVBP का विधानसभा घेराव शुरू, डिटेन करने पहुंची पुलिस की वैन के आगे बैठे कार्यकर्ता, टायर जलाए
1:23- कॉपी लिंक
शेयर
विधानसभा घेराव के दौरान 10 छात्र घायल: 14 पुलिसकर्मियों को भी आई चोट, एक आईसीयू में भर्ती, 12 इलाज करा घर गए

- कॉपी लिंक
शेयर
अभय तिवारी के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा: पूछताछ में टीडीपीएल के दागी मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी का एक और कबूलनामा

- कॉपी लिंक
शेयर
छात्रों के भीड़ में घुसे उपद्रवी: बाहर से आए छात्रों को घर पहुंचाने में प्रशासन मदद करेगा, हेल्पलाइन नंबर 9162738438 जारी किया

- कॉपी लिंक
शेयर