अलवर में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 12 से 16 अगस्त तक छाए रहेंगे बादल, अब तक सामान्य से एक प्रतिशत ज्यादा हो चुकी बरसात - Alwar News
अलवर3 घंटे पहले
कॉपी लिंक
अलवर जिले में मानसून की बारिश के बावजूद जिले के 5 बांधों में पानी नहीं पहुंच पाया है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अलवर के 9 प्रमुख बांधों की कुल 103.897 एमसीएम क्षमता के मुकाबले अभी 22.155 एमसीएम यानी 21.32 प्रतिशत पानी ही जमा है।
इनमें सिलीसेढ़ बांध सबसे ज्यादा भरा हुआ है। इसमें 11.700 एमसीएम पानी है, जो इसकी क्षमता का 84 प्रतिशत है। इसके बाद मानसरोवर में 5.570 एमसीएम (57.87%), मंगलसर में 4.440 एमसीएम (23.80%) और जैतसागर में 0.445 एमसीएम (4.12%) पानी है। वहीं जयसमंद, रामपुर, देवती, सिलीबेरी और धमरेढ बांधों में पानी शून्य है।
सुबह से छाए घने बादल, बारिश की संभावना
मंगलवार को अलवर में सुबह से मौसम बदला हुआ नजर आया। शहर और जिले में घने बादल छाए रहे, जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि हवा नहीं चलने से उमस और गर्मी का असर महसूस हुआ। सोमवार को दिन में धूप खिलने के कारण लोग उमस से परेशान रहे थे, जबकि मंगलवार को बादलों के कारण मौसम में कुछ राहत महसूस हुई।
आज भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 11 अगस्त को अलवर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 12 से 16 अगस्त तक भी बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बौछारों का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 10 अगस्त को अलवर में महज 0.3 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि सामान्य बारिश 7.9 मिमी होती है। यानी एक दिन में बारिश सामान्य से 96 प्रतिशत कम रही। हालांकि मानसून सीजन में अब तक स्थिति सामान्य है। 1 जून से 10 अगस्त तक अलवर में 330.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य बारिश 329.6 मिमी है। यानी इस अवधि में जिले में सामान्य से करीब 1% अधिक बारिश हुई है।
.
खबरें और भी हैं...
जहां से शाह गुजरेंगे, वहां दरारें भी भरी, पब्लिक की राह में महीनों से सिर्फ रोड़े
कॉपी लिंक
शेयर
अलवर में प्राइवेट बस ऑपरेटर्स की हड़ताल स्थगित: ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने ऑपटर्स की मांगें मानी; आज रात 12 बजे से होनी थी हड़ताल
0:18
कॉपी लिंक
शेयर
अलवर में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार: 4 मोबाइल और 3 सिम बरामद; चाकू से हमला कर नकबजनी का इनामी बदमाश भी पकड़ा
0:38
कॉपी लिंक
शेयर
अलवर में सरकारी अस्पताल के सफाईकर्मी हड़ताल पर: बोले- ठेकेदार नौकरी से हटाने की धमकी दे रहा, सैलरी समय पर नहीं मिलती