October 7, 2026
स्मृति मंधाना के कप्तान बनते ही पिता की आंखों से छलके आंसू, कह दी बेटी को लेकर बड़ी बात
सांगली की गलियों से क्रिकेट का सफर शुरू करने वाली स्मृति मंधाना अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बन गई हैं. बेटी को देश की महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने की खबर से उनके पिता श्रीनिवास मंधाना बेहद खुश हैं. अपनी बेटी की इस उपलब्धि को याद करते हुए उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए. स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम का नया कप्तान बनाया गया है. हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद BCCI ने स्मृति को यह जिम्मेदारी सौंपी. इसके साथ ही अब टीम की कमान स्मृति के हाथों में होगी. स्मृति के कप्तान बनने की खबर सामने आने के बाद उनके पिता श्रीनिवास मंधाना ने अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर पूरा भरोसा है. उनका मानना है कि स्मृति अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को T20 वर्ल्ड कप जिताने में सफल होंगी.
Read more