October 17, 2026

Bigg Boss 20: एकता कपूर ने काजी तौकीर को कहा Winner, 20 साल पुराना विवाद हुआ खत्म?

Ekta Kapoor Reaction: बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में काजी तौकीर ने एकता कपूर संग हुए अपने 20 साल पुराने विवाद पर बात की थी. काजी ने बताया था कि जब वो फेम गुरुकुल जीते थे. उसके बाद एकता कपूर ने उन्हें एक प्रोजेक्ट ऑफर किया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था. इसके बाद दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आई थीं और काजी को लेकर कई तरह की बातें कही गई थीं. काजी ने बताया कि, उस समय वो काफी छोटे थे इसलिए रोल समझ नहीं पाए थे. अब एकता कपूर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है.

दरअसल, काजी की टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, एकता कपूर मैम, हम आपसे प्यार करते हैं! 20 साल बाद आखिरकार एक गलतफहमी दूर हो गई. वक्त बदल गया, साल गुजर गए, लेकिन काजी के दिल की वो मासूमियत आज भी वैसी ही है. इसी पोस्ट पर एकता ने रिएक्ट किया है.

एकता कपूर ने दिया रिएक्शन

एकता कपूर ने काजी की वीडिया पर कमेंट किया- ‘विनर’ साथ ही हार्ट इमोजी भी भेजा. बता दें कि काजी ने आम्रपाली दुबे संग बातचीत में ये साफ किया कि, उस वक्त उनकी समझ उतनी नहीं थी. पर वो एकता को मना भी नहीं कर पा रहे थे. इसलिए किसी और की मदद से उन्होंने ये बात एकता कपूर तक पहुंचाई थी. दोनों के बीच कुछ भी विवादित नहीं था.

क्यों ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर

काजी ने आगे बताया कि उन्होंने एकता कपूर का ऑफर इसलिए ठुकरा दिया था, क्योंकि वह पहले ही किसी दूसरे प्रोजेक्ट के लिए हामी भर चुके थे. लेकिन उस समय उनके इस फैसले को गलत तरीके से पेश किया गया था. काजी ने बताया कि अगले दिन जब वह सुबह नाश्ता कर रहे थे, तब उन्होंने अखबार में अपने बारे में खबरें पढ़ीं. उन्होंने कहा, मैं सुबह नाश्ते के समय देख रहा था कि खबर छपी है, काजी ने एकता कपूर को धोखा दिया। काजी के पास इससे भी बड़ा ऑफर है.

काजी ने यह भी बताया कि उस समय सोशल मीडिया नहीं था, जिसके जरिए वह अपनी बात लोगों तक पहुंचा सकते. उन्होंने कहा, उस समय अपनी सफाई देने के लिए हमारे पास सोशल मीडिया थोड़ी था. बदनामी हो गई और मुझे घमंडी समझ लिया गया.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button