October 17, 2026

शादी करने जा रही है SRH की मालकिन काव्या मारन, जानिए कौन होगा दूल्हा, रजनीकांत से है खास कनेक्शन | IBC24

Kavya Maran Anirudh Ravichander Wedding Date: आईपीएल की सबसे धाकड़ टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, एसआरएच की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। ये खबर एकदम पक्की है क्योंकि तेलंगाना के सीएम कार्यालय की ओर से एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन जुबली हिल्स स्थित आवास पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात करते नजर आए। पोस्ट में ये भी लिखा गया है कि सीएम को अपनी बेटी काव्या मारन के रिसेप्शन में आमंत्रित किया है।

काव्या अनिरुद्ध इस दिन बंधेंगे शादी के बंधन में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर (Kavya Maran Anirudh Ravichander Wedding Date) 11 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके बाद 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन आयोजित किया जा सकता है। इस रिसेप्शन में आईपीएल के साथ ही कई दिग्गज क्रिकेटर भी शामिल हो सकते है। हालांकि, शादी की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। काव्या मारन की शादी की चर्चाओं के बीच अब हर किसी के मन में एक सवाल उठ रहा होगा कि आखिर होने वाले दूल्हे अनिरुद्ध रविचंदर कौन हैं और वह क्या काम करते हैं?

कौन है अनिरुद्ध रविचंदर? (Who is Anirudh Ravichander) रजनीकांत से है खास कनेक्शन

काव्य मारन के होने वाले पति अनिरुद्ध रविचंदर का कनेक्शन साउथ फिल्म इंडस्ट्री से है, उनके पिता रवि राघवेंद्र एक्टर हैं, उनकी मां लक्ष्मी रविचंदर हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर और सुपरस्टार रजनीकांत आपस में रिश्तेदार हैं। रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत, रिश्ते में अनिरुद्ध की बुआ हैं और एक्टर रजनीकांत उनके फूफा लगते हैं।

इस एक गाने ने रातों-रात बनाया स्टार

अनिरुद्ध एक फेमस म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। अनिरुद्ध के 'Why This Kolaveri Di' गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया, इसी गाने की बदौलत उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली थी। अनुरुद्ध ने हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई जेलर-2 में भी म्यूजिक दिया। इसके साथ ही उन्होंने 'कथ्थी', 'मास्टर', 'विक्रम', 'जेलर', 'लियो' और 'जवान' जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक कम्पोज किया।

कौन हैं काव्या मारन? (Who is Kavya Maran?)

काव्या मारन इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे धाकड़ टीमों में से एक सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की CEO हैं। काव्य सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन की बेटी है। आईपीएल मैच के दौरान ही काव्य मशहूर हुई थी और अब अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती है।

Sun Group Chairman Shri Kalanithi Maran and his wife, Smt. Kavery Maran, met Hon’ble Chief Minister Shri A. Revanth Reddy at his residence in Jubilee Hills and invited him to the wedding reception of their daughter, Kavya Maran.

The wedding reception of Kavya Maran and Anirudh Ravichander is scheduled to be held in Chennai on November 21.
#KalanithiMaran #KavyaMaran

— Telangana CMO (@TelanganaCMO) October 16, 2026

इन्हें भी पढ़ें -

  • साय सरकार ने तय कर ली सरकारी कर्मचारियों को सौगात देने की तारीख, इस दिन बढ़ेगा DA? कैबिनेट बैठक में लगेगी मुहर?
  • छत्तीसगढ़ में बढ़ गई स्कूलों की छुट्टी, दीपावली में पांच दिन की जगह अब इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
  • छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले खुला नौकरियों का पिटारा, 426 पदों पर आज होगी भर्ती, 30 हजार रुपए मिलेगी सैलरी
  • खाटूश्याम जी के दर्शन करने जा रहे जा रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 8 की मौत, मची चीख पुकार

Kavya Maran Wedding Date| Kavya Maran Anirudh Ravichander Wedding| Kavya Maran Marriage News