September 11, 2026

Nagpur Bank Loot : मिर्च पाउडर फेंका, कैश बैग छीना और भागा, नागपुर बैंक लूट का VIDEO वायरल, लूटे ₹4.53 लाख

Nagpur Bank Loot: महाराष्ट्र के नागपुर में बैंक कर्मचारियों (Nagpur Bank Robbery CCTV) से कैश लूटने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सक्करदरा थाना क्षेत्र के भांडे प्लॉट इलाके में एक युवक ने बैंक कर्मचारियों ( Bank Employees) पर मिर्च पाउडर फेंककर (Chili Powder) उनके हाथ से 4 लाख 53 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया। वारदात के बाद सामने आए CCTV फुटेज में आरोपी कर्मचारियों पर मिर्च पाउडर फेंकता नजर आ रहा है। पुलिस ने इस मामले में 28 वर्षीय सूरज बोरकर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से लूटी गई पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है। Read more

September 11, 2026

IPS पावर कपल का रेट्रो लुक वायरल, अंश‍िका वर्मा और केके ब‍िश्‍नोई के 1980s स्टाइल के दीवाने हुए लोग

Sep 11, 2026 03:37 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली एसपी साउथ अंशिका वर्मा और उनके पति एसपी बिजनौर केके बिश्नोई ने भी अपनी रेट्रो थीम लुक वाली फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।अंश‍िका वर्मा और केके ब‍िश्‍नोई का रेट्रो थीम 1980s स्टाइल (Photo Source: Instagram anshikaverma.ips ) Read more

September 11, 2026

गोंडा में कारोबारी की हत्या पर SHO समेत 3 सस्पेंड, मंत्री संजय निषाद SP पर भड़के - India TV Hindi

यूपी के गोंडा में 45 साल के व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही बरतने के आरोप में SHO सहित 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी अभिषेक के मुताबिक, परसपुर के थानाध्‍यक्ष उप निरीक्षक कमला शंकर चतुर्वेदी, शाहपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित सिंह और सिपाही अभिमन्यु भारती को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया है। उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी होगी। उधर, UP सरकार के मंत्री संजय निषाद भी एसपी अभिषेक पर भड़क गए। Read more

September 11, 2026

कुलदीप यादव ने लिए 10 विकेट, यॉर्कशायर को मिली बड़ी जीत - Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कुलदीप यादव की घातक स्पिन और जॉर्ज हिल की सटीक तेज़ गेंदबाज़ी के सामने ऐसेक्स की बल्लेबाज़ी पूरी तरह बिखर गई। दोनों गेंदबाज़ों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत यॉर्कशायर ने हेडिंग्ले में मुक़ाबला सिर्फ़ तीन दिनों में समाप्त करते हुए पारी और 106 रन से बड़ी जीत दर्ज की। इस नतीजे ने यॉर्कशायर की डिवीजन वन में बने रहने की उम्मीदों को काफ़ी मज़बूत कर दिया है और अब उसका अगले सीज़न भी शीर्ष डिवीजन में खेलना लगभग तय माना जा रहा है। Read more

September 11, 2026

Ganesh Sthapana Vidhi: पहली बार घर ला रहे हैं गणेश जी, तो जानें स्थापना से पूजा तक की पूरी विधि

Ganesh Chaturthi 2026: पहली बार घर में गणपति बप्पा ला रहे हैं तो जानें गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना, पूजा विधि, जरूरी सामग्री और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।साल 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर दिन सोमवार को मनाई जाएगी। ये त्योहार भगवान गणेश के स्वागत और उनकी भक्ति का पर्व है। महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सो में लोग हर साल घर में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं और फिर उनकी विदाई भी धूमधाम से की जाती है। अगर आप पहली बार गणेश जी को घर ला रहे हैं, तो मूर्ति कहां रखें, स्थापना कैसे करें, पूजा में क्या सामग्री चाहिए आदि सवाल मन में जरूर आ रहे होंगे। जानिए गणेश चतुर्थी पूजा विधि के बारे में। Read more

September 11, 2026

Sagar Liquor Case: सागर जहरीली शराब कांड में पुलिस का एक्शन: मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार - Haribhoomi

सागर जहरीली शराब कांड के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि लखेरा को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी पर नकली शराब बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करने वाले गिरोह का सरगना होने का आरोप है। Read more

September 11, 2026

ED Raid Bihar : गया में ED का बड़ा एक्शन! 85 करोड़ के बैंक लोन में 58 करोड़ डायवर्ट करने का आरोप, कई ठिकानों पर छापा

Gaya ED Raid: बिहार के गया में बैंक फ्रॉड से जुड़े एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी की पटना टीम ने PMLA की धारा 17 के तहत रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड (RHRL) से जुड़े कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। एजेंसी की कार्रवाई के बाद बैंक लोन, कथित फर्जी दस्तावेज और संपत्तियों की बिक्री से जुड़े मामले में जांच का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है। Read more

September 11, 2026

महाराष्ट्र: उधार पर लिए गए 550 कर्मचारी वापस, सीएम फडणवीस के फैसले से महायुति के मंत्री नाराज

महाराष्ट्र में मंत्रियों के कार्यालयों में निर्धारित प्रक्रिया के बिना तैनात किए गए करीब 550 कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके मूल विभागों में वापस भेज दिया गया है. इनमें दूसरे विभागों से अस्थायी तौर पर लिए गए कर्मचारी, बाहरी स्रोतों के जरिए काम कर रहे लोग और मौखिक आदेश पर तैनात कर्मचारी शामिल हैं. दूसरे विभागों से अस्थायी तौर पर लिए गए इन अधिकारियों-कर्मचारियों को उधार पर लिए गए कर्मचारी कहा जाता है. बड़ी संख्या में कर्मचारियों की वापसी से कई मंत्री कार्यालयों के कामकाज पर असर पड़ने की स्थिति बन गई है. Read more

September 11, 2026

IND vs AFG T20: मैच देखने के लिए बेस्ट रिचार्ज प्लान, ₹299-₹399 में मिलेगा डेटा और OTT का पूरा फायदा

IND vs AFG T20: मैच देखने के लिए बेस्ट रिचार्ज प्लान, ₹299-₹399 में मिलेगा डेटा और OTT का पूरा फायदा Published: Friday, September 11, 2026, 12:16 [IST] भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज 13 से 17 सितंबर तक दिल्ली में खेली जा रही है। इसकी डिजिटल स्ट्रीमिंग FanCode पर और TV टेलीकास्ट Sony Sports पर उपलब्ध है। मैच लाइव देखने के लिए फैंस तेजी से रीचार्ज करा रहे हैं, इसलिए इस समय ₹299 और ₹399 से कम वाले बेस्ट प्लान जानना बेहद जरूरी है। हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स, प्लान के बेनेफिट्स और फेयर-यूसेज लिमिट्स को अच्छी तरह वेरीफाई किया है ताकि आपकी लाइव स्ट्रीमिंग बिना किसी रुकावट के चलती रहे। आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सा प्लान बेस्ट रहेगा और किन छुपी हुई शर्तों का ध्यान रखना जरूरी है। Read more

September 11, 2026

Mirzapur The Movie BO: सिनेमाघरों में 'मिर्जापुर' का भौकाल, ₹200 करोड़ के पार, 'आवारापन 2' को दी मात - Haribhoomi

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। पंकज त्रिपाठी और अली फज़ल की इस फिल्म ने सातवें दिन दुनियाभर में ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। Read more