September 11, 2026

IPS पावर कपल का रेट्रो लुक वायरल, अंश‍िका वर्मा और केके ब‍िश्‍नोई के 1980s स्टाइल के दीवाने हुए लोग

Sep 11, 2026 03:37 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

एसपी साउथ अंशिका वर्मा और उनके पति एसपी बिजनौर केके बिश्नोई ने भी अपनी रेट्रो थीम लुक वाली फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

ips anshika verma and ips kk Bishnoi make 1980s ai photo retro look

अंश‍िका वर्मा और केके ब‍िश्‍नोई का रेट्रो थीम 1980s स्टाइल (Photo Source: Instagram anshikaverma.ips )

1980 के दशक की रेट्रो थीम सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से छाई हुई है। नेता, अभिनेता, अधिकारी से लेकर आम यूजर अपनी तस्वीरें शेयर कर दिखा रहे हैं कि वे 1980s में कैसे दिखते होंगे। इस ट्रेंड में लोग अपनी आज की फोटो को AI की मदद से ऐसा लुक दे रहे हैं, जैसे वह तस्वीर 1980 के दशक में किसी कैमरे से खींची गई हो। वर्तमान में सबसे चर्चित पावर कपल आईपीएस अंशिका वर्मा और उनके पति आईपीएस केके बिश्नोई भी इस ट्रेंड में शामिल हो गए हैं। एसपी साउथ अंशिका वर्मा और उनके पति एसपी बिजनौर केके बिश्नोई ने भी अपनी रेट्रो थीम लुक वाली फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पुरानी फिल्मों जैसी स्टाइल, क्लासिक हेयरस्टाइल और विंटेज लुक वाली इस तस्वीर को काफी पंसद किया जा रहा है।

क्या है रेट्रो ट्रेंड

सोशल मीडिया पर रेट्रो थीम में दिखने का ट्रेंड छाया हुआ है। लोग अपनी फोटो को एआई की मदद से 1980 के दशक की फोटो से बदल रहे हैं। इसे 1980s रेट्रो फोटो ट्रेंड नाम दिया गया है। एआई के जरिए तस्वीरों में 80 के दशक के हेयरस्टाइल, कपड़े, एक्सेसरीज, रोशनी और पुराने कैमरे जैसा प्रभाव जोड़कर रेट्रो लुक दिया जा रहा है। ये ट्रेंड बड़ी-बड़ी हस्तियों से लेकर जेन-जी व आम लोगों को आकर्षित कर रहा है।

केके ब‍िश्‍नोई ने भी दिखाया रेट्रो स्टाइल

इससे पहले वायरल हुए था अंशिका वर्मा का डांस

बरेली पुलिस लाइन में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रासलीला कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस की लेडी सिंघम और राजस्थान की बहू अंशिका वर्मा ने अपने डांस से सुर्खियां बटोरी थीं। भक्तिमय माहौल में उनके नाचने का अंदाज सबको काफी भाया था। इस कार्यक्रम में आईपीएस अंशिका वर्मा नीली साड़ी पहनकर पहुंची थीं। उन्होंने राधा-कृष्ण बने कलाकारों पर पुष्प वर्षा की और अन्य महिलाओं के साथ डांस भी किया। डांस के वीडियो पर बिजनौर पुल‍िस अधीक्षक आईपीएस केके बिश्नोई ने कमेंट में ल‍िखा था-लैवेंडर, भूटान और यह बेला।

IPS अंश‍िका वर्मा रेट्रो लुक

अंशिका वर्मा कौन हैं?

अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश कैडर की 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 3 जनवरी 1996 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। आईपीएस बनने से पहले उन्होंने नोएडा के एक कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बीटेक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने सेल्फ स्टडी को के दम पर दूसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा 2021 में कैक की। उनकी 136वीं रैंक आई थी। उन्होंने यूपीएससी मेन्स में 796 अंक, इंटरव्यू में 176 अंक हासिल किए थे। कुल स्कोर 972 रहा था। अंडर ट्रेनी के तौर पर उन्हें आगरा के फतेहपुर सीकरी थाने में एसएचओ के रूप में पहली पोस्टिंग हुई। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर में एएसपी का पदभार संभाला। 17 सितंबर 2024 को उनका ट्रांसफर बरेली में हुआ। फिलहाल अंशिका वर्मा बरेली में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात हैं। उनकी जिम्मेदारी जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और पुलिस प्रशासन को संभालना है।

केके बिश्नोई कौन हैं

अंशिका वर्मा की शादी आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई से हुई है। केके बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल बिजनौर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) है। बीते माह तक वह संभल के एसपी थे। केके बिश्नोई राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना के रहने वाले हैं। यह इलाका भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब है।

बिश्नोई परिवार को इसलिए खास माना जाता है क्योंकि परिवार के कई सदस्य सरकारी सेवा से जुड़े हुए हैं। केके बिश्नोई के बड़े भाई भजनलाल बिश्नोई 2013 बैच के राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी हैं। उनकी सबसे बड़ी बहन रामकोरी जोधपुर में पटवारी के पद पर काम करती हैं। दूसरी बहन सरस्वती दिल्ली में नर्सिंग अधिकारी हैं। तीसरी बहन इंदु बाला स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं, जबकि सबसे छोटी बहन मंजू बाला आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं।

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।

विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।

विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें