September 11, 2026

Nagpur Bank Loot : मिर्च पाउडर फेंका, कैश बैग छीना और भागा, नागपुर बैंक लूट का VIDEO वायरल, लूटे ₹4.53 लाख

Nagpur Bank Loot: महाराष्ट्र के नागपुर में बैंक कर्मचारियों (Nagpur Bank Robbery CCTV)  से कैश लूटने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सक्करदरा थाना क्षेत्र के भांडे प्लॉट इलाके में एक युवक ने बैंक कर्मचारियों  ( Bank Employees) पर मिर्च पाउडर फेंककर (Chili Powder) उनके हाथ से 4 लाख 53 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया। वारदात के बाद सामने आए CCTV फुटेज में आरोपी कर्मचारियों पर मिर्च पाउडर फेंकता नजर आ रहा है। पुलिस ने इस मामले में 28 वर्षीय सूरज बोरकर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से लूटी गई पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है।

ATM से कैश लेकर बैंक लौट रहे थे कर्मचारी

घटना गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। बैंक के अधिकारी और कर्मचारी ATM से कैश लेकर वापस शाखा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी उनके पीछे पहुंचा और कर्मचारियों के चेहरे और आंखों पर मिर्च पाउडर फेंक दिया। अचानक हुए हमले से कर्मचारी घबरा गए। इसी दौरान आरोपी ने उनके हाथ से 4.53 लाख रुपये से भरा कैश बैग छीन लिया (Nagpur Bank Loot) और मौके से भागने लगा।

कर्मचारियों ने मचाया शोर, पुलिस ने पकड़ा

लूट के बाद बैंक कर्मचारियों ने शोर मचाते हुए आरोपी का पीछा किया। इसी दौरान इलाके में गश्त कर रहे बीट मार्शल और Detection of Crime (DB) टीम की नजर आरोपी और बैंक कर्मचारियों पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तुरंत आरोपी का पीछा किया और उसे बैंक से कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से लूटी गई पूरी 4.53 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली गई।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में आरोपी चेहरे पर  कपड़ा बांधे बैंक परिसर में पहुंचता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह अपने पास रखे थैले से मिर्च पाउडर निकालता है और बैंक कर्मचारियों की तरफ फेंक देता है। अचानक हुए इस हमले के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच जाती है। कर्मचारी खुद को बचाने की कोशिश करते हैं और बाद में आरोपी का पीछा करते हुए शोर मचाते हैं। इसके बाद पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें:  Nagpur: मिर्च पाउडर फेंककर 4.53 लाख की बैंक लूट, आरोपी गिरफ्तार !

आरोपी ने पहले की थी रेकी? पुलिस जांच जारी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज बोरकर (28) के रूप में हुई है। वह नागपुर ग्रामीण के भिवापुर तहसील स्थित तातोली गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने वारदात से पहले बैंक कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखी थी। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसे ATM से कैश लाने की जानकारी कैसे मिली और क्या इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी में बीट मार्शल और DB टीम की भूमिका अहम रही। गिरफ्तारी की कार्रवाई में कांस्टेबल शैलेश बेलेकर, राजेंद्र मोहाड़, तप्पूलाल चुटे और शरदसिंह तेम्भरे शामिल रहे। 

ये भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today: फिर आसमान छू रहे सोने के दाम, चांदी भी हुई महंगी, जानें आज का ताजा भाव

लेखक