Updated: Tue, 15 Sep 2026 09:42 PM (IST)
यूपीआई ट्रांजेक्शन करते लोग की एआई जेनरेटेड फोटो
UPI New Rule: वित्त मंत्रालय के मुताबिक एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को किए जाने वाले सभी UPI भुगतान बिना किसी शुल्क के जारी रहेंगे. रकम कितनी भी हो, P2P लेनदेन पर ट्रांजैक्शन, प्लेटफॉर्म या किसी तरह का छिपा शुल्क नहीं लगेगा. वहीं करीब 96 प्रतिशत व्यापारी UPI भुगतान भी शुल्क से बाहर रहेंगे.UPI New Rule: UPI से दोस्तों, रिश्तेदारों या किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजने वालों के लिए राहत की खबर है. सरकार ने साफ किया है कि पर्सन टू पर्सन यानी P2P यूपीआई लेनदेन पूरी तरह मुफ्त रहेंगे. P2P भुगतान पर शुल्क से छूट के लिए रकम की कोई सीमा नहीं रखी गई है. यानी 2,000 रुपये से ज्यादा का P2P भुगतान करने पर भी ग्राहक को कोई शुल्क नहीं देना होगा. वित्त मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक नए ढांचे में P2P लेनदेन पर बैंक या UPI ऐप की ओर से ट्रांजैक्शन शुल्क, प्लेटफॉर्म फीस या किसी तरह का छिपा शुल्क नहीं लगाया जाएगा. व्यापारी UPI भुगतान से जुड़े नए MDR नियम 15 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे.
Read more