CG Congress: बीजेपी पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (Narendra Modi Birthday) को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है, वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस (CG Congress) ने 17 सितंबर को महंगाई और बेरोजगारी के रूप में मनाने का फैसला किया है।
![]()
New Update
/bansal-news/media/media_files/2026/09/15/cg-congress-2026-09-15-21-33-57.png)
CG Congress: बीजेपी पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (Narendra Modi Birthday) को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है, वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस (CG Congress) ने 17 सितंबर यानी मोदी के बर्थडे पर वादाखिलाफी, विफलताओं, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक बदहाली और जनविरोधी नीतियों के रूप में सामने लाने की (CG Congress Press Conference) योजना बनाई है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस (CG Congress) ने सभी जिला शहर और ग्रामीण अध्यक्षों को अपने-अपने जिलों में प्रेसवार्ता करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें केंद्र सरकार के 12 साल की विफलताओं, वादाखिलाफी समेत अन्य मुद्दों पर आम लोगों को जानकारी देने की बात कही गई है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/15/cg-congress-2026-09-15-23-19-16.jpg)
जानें, प्रदेश कांग्रेस जिलाध्यक्षों को पत्र में क्या लिखा ?
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस व उनके शासक के रूप में 25 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितम्बर 2026 को सेवा संकल्प के रूप में मनाने जा रही हैं। केंद्र सरकार के इन 12 वर्षों के कार्यकाल (2014 से 2026) में जनता से किए गए वादाखिलाफी, विफलताओं, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक बदहाली और जनविरोधी नीतियों को देश व प्रदेश की जनता के सामने रखना आवश्यक है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष जी द्वारा लिये गये निर्णयानुसार, दिनांक 17 सितंबर 2026 को मोदी सरकार के 12 वर्षों की विफलताओं/वादाखिलाफी को को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में स्थानीय वरिष्ठ नेताओं, क्षेत्रीय विधायक सहित आपकी उपस्थिति में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया जाना है। पत्रकारवार्ता की मुख्य बिन्दु पत्र के साथ मूलतः संलग्न हैं।
कृपया, आपसे आग्रह है कि, उपरोक्तानुसार 17 सितम्बर 2026 को अनिवार्य रूप से पत्रकारवार्ता आयोजित करें तथा विस्तृत प्रतिवेदन से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत करावें।
यह पत्र छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रभारी महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैदू ने लिखा।
ये खबर भी पढ़ें: Seva Sankalp Abhiyan: पीएम मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान, CM ने कहा- एक महीने में और सुविधाएं मिलेंगी
लेखक
![]()