July 19, 2026

CG Newborn Death: कोरबा के निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, परिजनों ने स्टाफ से की मारपीट, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

CG Newborn Death: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के शारदा विहार स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल में जन्मे जुड़वा बच्चों में से एक नवजात की मौत के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हो गया। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें परिजन पाइप लेकर अस्पताल कर्मचारियों की ओर बढ़ते और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। Read more

July 19, 2026

Sonam Wangchuk Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने निजी अस्पताल भेजने की मांग ठुकराई, पुलिस को जारी किया नोटिस

Sonam Wangchuk Case News: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग फिलहाल खारिज कर दी। कोर्ट ने डॉक्टरों के साथ सहयोग करने को कहा और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया।लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। कोर्ट ने फिलहाल किसी भी तरह का अंतरिम आदेश देने से इनकार करते हुए कहा कि इस चरण में इसकी आवश्यकता नहीं है। साथ ही वांगचुक को डॉक्टरों के उपचार में सहयोग करने की सलाह दी और उनकी पत्नी की निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग भी स्वीकार नहीं की। मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी। Read more

July 19, 2026

MP Cabinet Meeting Official Report 19 July 2026 - मध्य प्रदेश कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन

भोपाल समाचार, 19 जुलाई 2026: मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर के चमन महल में समानता और न्याय की भावना को समर्पित मंत्रि-परिषद की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता 2026 को विधान सभा में प्रस्तुत करने के लिए अनुमोदन किया। मंत्रिपरिषद ने 8 अन्य विधेयकों को आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किए जाने के लिए भी अनुमोदन किया। मंत्रि-परिषद के एक अन्य निर्णय में प्रदेश के 73 अस्पतालों के उन्नयन को भी मंजूरी दी गई है। मंत्रिपरिषद ने इस कार्य के लिए 898 करोड़ 96 लाख रुपए भी स्वीकृत किए हैं।  Read more

July 19, 2026

जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को 'रामायण' के लिए कर दिया था रिजेक्ट, फिर ऐसे मिला भगवान 'राम' का रोल

जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को 'रामायण' के लिए कर दिया था रिजेक्ट, फिर ऐसे मिला भगवान 'राम' का रोल Published: Sunday, July 19, 2026, 18:24 [IST] Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। हाल ही में दिल्ली में फिल्म का पहला 'संकल्प समारोह' आयोजित किया गया, जहां कलाकारों ने मीडिया से बातचीत की और फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभा रहे अरुण गोविल ने टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि आखिर उन्हें भगवान राम का किरदार कैसे मिला और उस सफर की शुरुआत कैसे हुई। Read more

July 19, 2026

FIFA World Cup 2026 Final: विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ मिलेगा खास तोहफा, पहली बार चैंपियन खिलाड़ियों को पहनाई जाएगी गोल्ड रिंग

FIFA World Cup 2026 Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम को पहली बार ट्रॉफी और मेडल के साथ खास चैंपियन रिंग भी मिलेगी, जिसे खिलाड़ियों के लिए कस्टमाइज किया जाएगा. Read more

July 19, 2026

CM Yogi ने 4000 मौतों पर चिंता जताई, इंसान-जानवर टकराव को 'आपदा' घोषित करने वाला पहला राज्य UP कैसे?

Published: Sunday, July 19, 2026, 18:22 [IST] UP CM Yogi Adityanath News Hindi: इंसान और जानवरों के बीच बढ़ते टकराव को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे 'आपदा' घोषित करने वाला उत्तर प्रदेश को देश का पहला राज्य बताया। 19 जुलाई को लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UP SDMA) के नए हेडक्वार्टर भवन के उद्घाटन के मौके पर CM योगी ने कहा कि इंसान-जानवर टकराव में 4,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि प्राकृतिक आपदाओं में 5,000 से अधिक मौतें हुई हैं। Read more

July 19, 2026

NEET UGरिजल्ट पर उठे सवाल, कानपुर की छात्रा ने OMR और स्कोर में गड़बड़ी का लगाया आरोप

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट घोषित होने के बाद कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के रिजल्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं. आर्या का आरोप है कि उनकी ओएमआर (OMR) शीट के मिलान के हिसाब से जहां उनके 609 नंबर बन रहे थे, वहीं NTA की वेबसाइट पर उनका रिजल्ट देखने के दौरान महज दो घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्कोर दिखाई दिए. इस तकनीकी विसंगति से परेशान होकर छात्रा ने साक्ष्यों के साथ शिक्षा मंत्री और NTA को मेल भेजकर जांच की मांग की है. Read more

July 19, 2026

शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में, क्या ठंडे बस्ते में जाएगा केस?| Navbharat Live

Updated On: Jul 19, 2026 | 06:19 PM IST विज्ञापन सार Dombivli Doctors Assault Case: डॉक्टरों से मारपीट मामले में शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत। बॉम्बे हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद केस में नया मोड़ आया है। Read more

July 19, 2026

Jamtara News: जामताड़ा में कदाचारमुक्त हुई JFWC परीक्षा

Jamtara: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा -2024 रविवार को जामताड़ा जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई. कुल 4,380 अभ्यर्थियों में से 1,060 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 3,320 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. Read more

July 19, 2026

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: टीचर्स की तरह कंट्रोल होंगे प्रोफेसर, हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से वसूले 97 लाख, खेसारी ने की PK की तारीफ - Bihar News

. आज की सबसे बड़ी खबर बेगूसराय से है। सीएम बनने के बाद पहली बार बेगूसराय पहुंचे सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरे राज्य में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का लोकार्पण किया। वहीं बिहार के टॉप गैंगस्टरों में शामिल संजय कुमार उर्फ संतोष यादव उर्फ संतोष डॉन को STF और पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… Read more