July 19, 2026

FIFA World Cup 2026 Final: विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ मिलेगा खास तोहफा, पहली बार चैंपियन खिलाड़ियों को पहनाई जाएगी गोल्ड रिंग

FIFA World Cup 2026 Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम को पहली बार ट्रॉफी और मेडल के साथ खास चैंपियन रिंग भी मिलेगी, जिसे खिलाड़ियों के लिए कस्टमाइज किया जाएगा.

FIFA World Cup 2026 Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम को पहली बार ट्रॉफी और मेडल के साथ खास चैंपियन रिंग भी मिलेगी, जिसे खिलाड़ियों के लिए कस्टमाइज किया जाएगा.

author-image

New Update

FIFA World Cup Prize

FIFA World Cup 2026 Final: पहली बार खिलाड़ियों को मिलेगी चैंपियन रिंग Photograph: (X)

FIFA World Cup 2026 Final:फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी मुकाबले तक पहुंच गया है. 48 टीमों के साथ शुरू हुआ यह टूर्नामेंट अब सिर्फ दो टीमों तक सिमट गया है. 19 जुलाई को न्यू जर्सी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल खेला जाएगा. इस मैच की विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और इनामी राशि के साथ एक खास यादगार अंगूठी भी दी जाएगी. फीफा के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है.

पहली बार खिलाड़ियों को मिलेगी चैंपियन रिंग

आपको बता दें कि अब तक फीफा विश्व कप जीतने वाली टीम को सिर्फ ट्रॉफी, मेडल और प्राइज मनी दी जाती थी. लेकिन इस बार फीफा ने नई परंपरा शुरू करने का फैसला किया है. विजेता टीम के खिलाड़ियों को एक खास कस्टमाइज्ड चैंपियन रिंग भी दी जाएगी. यह पहली बार होगा जब विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ियों को इस तरह का खास सम्मान मिलेगा.

— FOX Sports (@FOXSports) July 17, 2026

अमेरिका की खेल परंपरा से जुड़ा फैसला

फीफा ने यह फैसला अमेरिका की खेल संस्कृति को ध्यान में रखकर लिया है. अमेरिका में NBA, NFL और MLB जैसी बड़ी लीगों में चैंपियन बनने वाली टीमों के खिलाड़ियों को यादगार रिंग दी जाती है. ये रिंग उनकी जीत की पहचान होती है. क्योंकि इस बार विश्व कप का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में हुआ है, इसलिए फीफा ने भी इसी परंपरा को अपनाने का फैसला किया.

रिंग की क्या होगी खासियत?

फीफा ने इस विश्व कप के लिए कुल 2026 खास अंगूठियां तैयार कराई हैं. यह संख्या टूर्नामेंट के साल 2026 को ध्यान में रखकर रखी गई है. इनमें से सिर्फ 30 अंगूठियां विजेता टीम के खिलाड़ियों को दी जाएंगी. हर अंगूठी पर 1 से 2026 तक अलग-अलग नंबर लिखा होगा. इसे सोने से बनाया गया है और इसमें छोटे-छोटे हीरे भी जड़े गए हैं. अंगूठी के एक तरफ फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी बनी होगी, जबकि दूसरी तरफ विजेता टीम की पहचान और उससे जुड़ी खास डिजाइन होगी. हर रिंग के साथ उसकी असली होने का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा.

🚨💍 OFFICIAL: FIFA to award the winners of the World Cup with championship rings.

It’s the first time in history, following some of the American sports.

30 rings will be made available to the world champions, with a further 1,996 rings going on sale to fans. pic.twitter.com/nPd01KhSG5

— Fabrizio Romano (@FabrizioRomano) July 17, 2026

बचे हुए रिंग फैंस भी खरीद सकेंगे

30 रिंग खिलाड़ियों को देने के बाद बाकी 1996 अंगूठियां दुनियाभर के फुटबॉल फैंस के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी. हालांकि फीफा ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इन्हें किस कीमत पर या किस प्रक्रिया के जरिए बेचा जाएगा. फाइनल के बाद खिलाड़ियों को पहले अस्थायी रिंग दी जाएगी.

For the first time in FIFA competition history, the 2026™️ World Cup champions will receive custom championship rings alongside the iconic trophy and prestigious gold medals.

A strictly limited edition of 2,026 individually numbered rings will be created, with 30 presented to… pic.twitter.com/8GG2AUTXuB

— Forbes Middle East (@Forbes_MENA_) July 17, 2026

इसके बाद उन्हें वापस लेकर विजेता टीम और खिलाड़ियों के नाम के अनुसार कस्टमाइज किया जाएगा. फिर एक खास समारोह में खिलाड़ियों को उनकी स्थायी चैंपियन रिंग सौंपी जाएगी. यह रिंग उनकी विश्व कप जीत की हमेशा याद दिलाती रहेगी. 

यह भी पढ़ें- आज कितने बजे शुरू होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच? जानिए भारत में कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें