.
आज की सबसे बड़ी खबर बेगूसराय से है। सीएम बनने के बाद पहली बार बेगूसराय पहुंचे सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरे राज्य में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का लोकार्पण किया। वहीं बिहार के टॉप गैंगस्टरों में शामिल संजय कुमार उर्फ संतोष यादव उर्फ संतोष डॉन को STF और पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
01- सीएम सम्राट चौधरी ने किया 551 मॉडल स्कूलों की उद्घाटन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज रविवार को बिहार के लिए 551 मॉडल स्कूल की शुरुआत की। सीएम बनने के बाद पहली बार बेगूसराय पहुंचे सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरे राज्य में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का लोकार्पण किया। इन मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस, ई-लाइब्रेरी के साथ अनुभवी शिक्षक बच्चों को पढ़ाएंगे। पूरी खबर पढ़ें
02- गैंगस्टर संतोष डॉन अरेस्ट, 31 मामलों में है आरोपी
बिहार के टॉप गैंगस्टरों में शामिल संजय कुमार उर्फ संतोष यादव उर्फ संतोष डॉन को STF और पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर की गिरफ्तारी खुसरूपुर थाना क्षेत्र से हुई है। खुसरूपुर पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है। उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, एक घड़ी और 18,900रु. कैश बरामद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें

03- 'जो मुझे जीजा मानते हैं, वही फैजल खान कहते हैं'
कोचिंग विवाद के बीच खान सर एक बार चर्चा में हैं। एक पॉडकास्ट में खान सर ने कहा, ‘जिन बच्चों को मैंने पढ़ाया है, उनके लिए मैं आज भी खान सर हूं और आगे भी खान सर ही रहूंगा। मेरी शादी हो गई है। ससुराल वाले मुझे फैजल खान कहते हैं। जो हमें जीजा मानता है, वही फैजल खान कहता है।’ पूरी खबर पढ़ें
04- राज्यपाल के अधिकार कम करने की तैयारी में सीएम
20 जुलाई से बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इसमें सरकार उच्च शिक्षा विधेयक (बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-2026) लाने वाली है। यूनिवर्सिटी को ऑटोनॉमस माना जाता है, राज्यपाल इसके कुलाधिपति होते हैं। नए विधेयक के पास होने से कॉलेजों को यूनिवर्सिटी के कंट्रोल से हटाने से राज्यपाल के अधिकार कम होंगे। पूरी खबर पढ़ें
05- 40 लोगों से भरी नाव बागमती में पलटी
नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बाद बिहार में कोसी, बागमती समेत कई नदियां उफान पर हैं। इसी बीच सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर स्थित बागमती नदी में 40 लोगों से भरी एक नाव पलट गई। नाव पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद खड़का घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने नदी में छलांग लगाकर यात्रियों को बचाया। कई लोग खुद तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। पूरी खबर पढ़ें

06- हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से वसूले 97 लाख
मुजफ्फरपुर में पटना के होटल कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 97 लाख रुपए वसूले जाने का मामला सामने आया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर होटल मालिक की अश्लील फोटो बनाई गई, इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग हुई। पूरी खबर पढ़ें
07-अवैध संबंध में पूरा परिवार तबाह, तीन लोगों की मौत
नालंदा में अवैध संबंध में एक परिवार तबाह हो गया। पिता, उसके दो बेटे और बहू ने खुदकुशी का रास्ता चुना। बड़े बेटे और बहू के साथ पिता की भी मौत हो गई। छोटे बेटे की हालत गंभीर है, वो अस्पताल में भर्ती है। बहू ने अपने बेटे को भी जहर खिलाने की कोशिश की थी, पर उसने जहर की टिकिया फेंक दी। पूरी खबर पढ़ें

08- आरजेडी नेता खेसारी ने की प्रशांत किशोर की तारीफ
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के राजनीतिक माहौल के बीच भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की भी खुलकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक के आंदोलन का भी समर्थन किया। खेसारी लाल यादव ने यह बयान पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान दिया। पूरी खबर पढ़ें
09- पटना आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स कॉलेज से प्रैक्टिकल का सामान चोरी
पटना आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स कॉलेज में प्रैक्टिकल के सामान गायब और हॉस्टल जर्जर हैं। कॉलेज के बदहाल स्थिति को लेकर पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ अध्यक्ष शांतनु शेखर ने सवाल उठाए हैं। वे 'आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स कॉलेज' का दौरा करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के छात्रों से मुलाकात कर उनकी गंभीर समस्याओं को करीब से जाना।पूरी खबर पढ़ें

10- 12 जिले में कल भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट
बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में कल यानी सोमवार को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।