Jul 23, 2026 06:34 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
मुख्य बातें
ब्लूस्टोन ज्वेलरी (BlueStone Jewellery) के शेयर Q1 FY27 के मजबूत नतीजों के बाद सिर्फ तीन कारोबारी दिनों में 36% तक उछल गएकंपनी ने 14 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में घाटा हुआ थाकंपनी के रेवेन्यू में 48.8% की बढ़ोतरी हुई हैज्वेलरी रिटेल कंपनी ब्लूस्टोन ज्वेलरी (BlueStone Jewellery) के शेयरों में इन दिनों जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के मजबूत पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजों के बाद निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिसके चलते शेयर सिर्फ तीन कारोबारी दिनों में करीब 36% उछल गया। गुरुवार को भी शेयर लगभग 7% की तेजी के साथ 832 रुपये तक पहुंच गया। इस शानदार रैली के पीछे कंपनी का मुनाफे में लौटना, मजबूत बिक्री और भविष्य की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज हाउस का भरोसा मुख्य वजह माना जा रहा है।
Read more