क्रिकेट
- Authored by: आदित्य साहू
- Updated Jul 23, 2026, 06:30 PM IST
WTC 2027 Final: आईसीसी ने पिछले साल ही 2027, 2029 और 2031 के फाइनल इंग्लैंड को दे दिए थे। वेन्यू चुनने की जिम्मेदारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के पास है। ओवल में दूसरी बार WTC फाइनल होगा।
![]()
WTC फाइनल की डेट और वेन्यू (फोटो साभार- ICC)
WTC 2027 Final: आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल की तारीख और वेन्यू का ऐलान कर दिया है। फाइनल मैच 9 जून से 13 जून 2027 तक लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड लगातार चौथी बार WTC फाइनल की मेजबानी करेगा। आईसीसी ने पिछले साल ही 2027, 2029 और 2031 के फाइनल इंग्लैंड को दे दिए थे। वेन्यू चुनने की जिम्मेदारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के पास है। ओवल में दूसरी बार WTC फाइनल होगा। इससे पहले 2023 में यहीं ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था। 2027 का फाइनल खास होगा क्योंकि टेस्ट क्रिकेट के 150 साल भी पूरे हो रहे हैं। आईसीसी के जीएम गौरव सक्सेना ने कहा कि ओवल का इतिहास गौरवशाली रहा है और यहां कई यादगार मैच हुए हैं।
अंक तालिका का हाल
फिलहाल WTC 2025-27 साइकिल अपने आखिरी दौर में है। 9 में से 9 टीमें अभी फाइनल की दौड़ में हैं। ऑस्ट्रेलिया 87.50% अंकों के साथ टॉप पर है। उसने 8 में से 7 टेस्ट जीते हैं। मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका 75% के साथ दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड 72.22% के साथ तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश ने मई में पाकिस्तान को 2-0 से हराकर 58.33% अंकों के साथ चौथे नंबर पर जगह बना ली है।
कैसा है टीम इंडिया का हाल
दो बार फाइनल खेल चुकी टीम इंडिया 48.15% अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। भारत ने 9 में से सिर्फ 4 टेस्ट जीते हैं। श्रीलंका 41.67% के साथ छठे स्थान पर है। इंग्लैंड 24.36%, वेस्टइंडीज 15% और पाकिस्तान 8.33% के साथ काफी पीछे हैं। इन टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए चमत्कार की जरूरत होगी।
भारत की राह मुश्किल
टीम इंडिया के लिए फाइनल की राह आसान नहीं है। उसे बचे हुए लगभग सभी मैच जीतने होंगे। साथ ही टॉप-4 टीमों के हारने की दुआ भी करनी होगी। 2021 और 2023 में भारत फाइनल खेला था, लेकिन दोनों बार हार गया। 2025 में टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी। अभी तक WTC के तीनों फाइनल में अलग-अलग चैंपियन मिले हैं। 2021 में न्यूजीलैंड, 2023 में ऑस्ट्रेलिया और 2025 में साउथ अफ्रीका ने खिताब जीता।
आगे के मैचों का शेड्यूल
जुलाई-अगस्त में कई अहम सीरीज से अंक तालिका बदल सकती है। 25 जुलाई से वेस्टइंडीज-पाकिस्तान के बीच 2 टेस्ट होंगे। 13 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया अपने घर में बांग्लादेश से खेलेगा। 15 अगस्त से श्रीलंका-भारत के बीच 2 टेस्ट की सीरीज है। अगस्त-सितंबर में पाकिस्तान इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट खेलेगा।
![]()
आदित्य साहूauthor
आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Sports
- Cricket
End of Article