July 23, 2026

वैगनआर या बलेनो नहीं, बल्कि इस कार को मिली 185% की ग्रोथ; ये ऑल्टो, टियागो या स्विफ्ट भी नहीं

Jul 23, 2026 06:33 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

पिछले महीने यानी जून 2026 के हैचबैक सेगमेंट में सबसे ज्यादा साल-दर-साल के आधार पर ग्रोथ मिली। कंपनी इस एंट्री लेवल हैचबैक पर 1.10 लाख रुपए तक के फायदे दे रही है। जबकि, इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 4.99 लाख रुपए से 9.60 लाख रुपए के बीच हैं।

वैगनआर या बलेनो नहीं, बल्कि इस कार को मिली 185% की ग्रोथ; ये ऑल्टो, टियागो या स्विफ्ट भी नहीं

EMI केवल₹10,342/ माह

सिट्रोन इंडिया (Citroen India) भले ही भारतीय बाजार में सुस्त बिक्री से जूझ रही हो, लेकिन उसकी C3 हैचबैक कंपनी को संभालने का काम कर रही है। दरअसल, इसे पिछले महीने यानी जून 2026 के हैचबैक सेगमेंट में सबसे ज्यादा साल-दर-साल के आधार पर ग्रोथ मिली। इस कार की एक साल पहले जून 2025 में 248 यूनिट बिकी थीं, जो पिछले महीने बढ़कर 707 यूनिट हो गईं। यानी इसकी 459 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 185% की ग्रोथ मिली। बता दें कि कंपनी इस एंट्री लेवल हैचबैक पर 1.10 लाख रुपए तक के फायदे दे रही है। जबकि, इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 4.99 लाख रुपए से 9.60 लाख रुपए के बीच हैं। इसका सीधा मुकाबला मारुति वैगनआर, मारुति स्विफ्ट, टाटा टियागो, हुंडई i10 निओस जैसे मॉडल से होता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Mahindra Scorpio N

₹ 13.49 - 24.95 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.39 - 22.82 लाख

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.54 - 14.88 लाख

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

इन 5 कारों को मिली सबसे ज्यादा YoY ग्रोथ
नंमॉडलजून 2026जून 2025अंतरग्रोथ % YoY
1सिट्रोन C3707248459185.08
2मारुति ऑल्टो10,3885,0455,343105.91
3मारुति बलेनो12,4888,9663,52239.28
4मारुति वैगनआर16,95212,9304,02231.11
5टाटा टियागो7,3296,0321,29721.5

Citroen C3X

Citroen C3

Citroen New C3

Citroen Aircross X

Citroen C5 Aircross

सिट्रोन C3X के टॉप फीचर्स
C3X में स्टैंडर्ड C3 के मुकाबले 15 नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें प्रॉक्सी-सेंस पैसिव एंट्री एंड पुश स्टार्ट, की-लेस एंट्री और स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल + स्पीड लिमिटर, 6 एयरबैग, HALO 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, LED विजन प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, LED DRLs और LED फॉग लैम्प्स मिलते हैं। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन, वायरलेस ए्पल कारप्ले एंड एंड्राएड ऑटो और ट्रॉपिकलाइज्ड ऑटोमैटिक AC जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 315-लीटर का बूट स्पेस और रियर USB टाइप-C चार्जिंग सिस्टम मिलता है। भारत में इसका मुकाबला, निसान मैग्नाइट, टाटा पंच, हुंडई एक्सटर के साथ मारुति वैगनआर और मारुति स्विफ्ट से भी होता है।

C3X का इंजन और माइलेज डिटेल

C3X SUV दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें एक 82hp पावर वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल के साथ आता है। वहीं, दूसरा 110hp पावर वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ आता है। ऐसे में ऑटोकार इंडिया ने इस SUV के रेंज टॉपिंग टर्बो ऑटोमैटिक वैरिएंट का माइलेज टेस्ट किया। बता दें कि कंपनी इसे लेकर 18.30Kmpl के ARAI माइलेज का दावा करती है।

C3X का 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 110hp का पावर और 205Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर से जोड़ा गया है। ऐसे में रियल माइलेज टेस्ट के दौरान इसने शहर में 8.46Kmpl और हाईवे पर 13.38Kmpl का माइलेज दिया। इस तरह इसका औसत माइलेज 10.92Kmpl रहा। इसका थ्रॉटल कैलिब्रेशन काफी एग्रेसिव है, जिससे कार तेज और रिस्पॉन्सिव लगती है। कार को स्पीड से दौड़ाने या ओवरटेक करने वालों को ये पसंद आएगा। हालांकि, यही खासियत इसकी रियल वर्ल्ड में कम माइलेज में भी योगदान देती है।

इस रियल वर्ल्ड माइलेज टेस्ट के दौरान इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि टर्बो-ऑटोमैटिक वैरिएंट में इंजन स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम लगा है और क्लाइमेट कंट्रोल 35-40 डिग्री सेल्सियस के माहौल में केबिन का टेम्परेचर 22 डिग्री सेल्सियस बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करता है, लेकिन यह सिस्टम आइडलिंग के दौरान इंजन को शायद ही कभी बंद करता है। साथ ही, कार की स्पीड भी माइलेज में अहम रोल निभाती है। इसका टर्बो वैरिएंट सिर्फ 10 सेकेंड में 0-100Kmph की स्पीड पकड़ लेता है।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें