July 23, 2026

‘जन नायगन’ के लिए थलपति विजय ने वसूले 220 करोड़, जानें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े समेत पूरी स्टारकास्ट की फीस| Navbharat Live

Updated On: Jul 23, 2026 | 10:15 PM IST

विज्ञापन

सार

Jana Nayagan Fees: जन नायगन रिलीज होते ही स्टारकास्ट की फीस चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय ने 220-275 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जबकि पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और प्रकाश राज की फीस सामने आई है।

Jana Nayagan Cast Fees Thalapathy Vijay Bobby Deol Pooja Hegde

विजय, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Vijay Film Jana Nayagan Cast Fees: थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायगन’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। थिएटरों के बाहर लंबी कतारें, सोशल मीडिया पर फैंस का जोश और शुरुआती शानदार रिस्पॉन्स इस बात का संकेत दे रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी शुरुआत कर सकती है। इसी बीच फिल्म की स्टारकास्ट की फीस भी चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, थलपति विजय ने इस फिल्म के लिए 220 करोड़ से 275 करोड़ रुपये के बीच फीस चार्ज की है। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी अभिनेता को मिली सबसे बड़ी फीस में से एक होगी। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं की ओर से अब तक इस रकम की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

डायरेक्टर और म्यूजिक डायरेक्टर की भी मोटी फीस

बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशक एच. विनोथ को इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 25 करोड़ रुपये मिले हैं। कई सालों की तैयारी के बाद बनी इस फिल्म को उनके करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। वहीं, फिल्म के संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने कथित तौर पर फिल्म के गाने और बैकग्राउंड स्कोर के लिए 13 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। अनिरुद्ध का संगीत पहले से ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

बॉबी देओल और पूजा हेगड़े को कितनी मिली फीस

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को करीब 6 करोड़ रुपये फीस मिली है। वहीं, फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे बॉबी देओल को 5 से 10 करोड़ रुपये के बीच भुगतान किए जाने का दावा किया गया है। ‘एनिमल’ की सफलता के बाद बॉबी देओल दक्षिण भारतीय फिल्मों में लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कौन हैं रिया अहीर? मुंबई पुलिस की वैन के सामने डटकर खड़ी रहीं मॉडल, छात्रों की रिहाई के बाद इंटरनेट पर छाईं

सपोर्टिंग स्टार कास्ट की फीस

फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले प्रकाश राज को लगभग 5 करोड़ रुपये, जबकि प्रियमणि और गौतम वासुदेव मेनन को 3-3 करोड़ रुपये मिलने की बात सामने आई है। अभिनेता नारायण की फीस करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिलहाल सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में स्टार कास्ट की फीस को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं, लेकिन फिल्म के निर्माताओं ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Follow Navbharatlive whatsapp