October 26, 2026
JEE Main 2027 के लिए आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई; वीडियो में जाने परीक्षा पैटर्न और मार्किंग नियमों में बदलाव नहीं
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल जेईई-मेन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी 22 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर इनफॉर्मेशन बुलेटिन के रूप में जारी कर दी है। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले परीक्षा के नियमों, सिलेबस और अन्य दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार, लगातार तीसरे साल जेईई-मेन के परीक्षा पैटर्न, मार्किंग पैटर्न, सिलेबस और टाइ-ब्रेकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे विद्यार्थियों को पहले से निर्धारित परीक्षा व्यवस्था के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखने का मौका मिलेगा।
Read more