Published: Tuesday, July 14, 2026, 9:34 [IST] सैमसंग इंडिया ने आखिरकार अपने अगले बड़े 'Galaxy Unpacked' इवेंट के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिए हैं। यह इवेंट 22 जुलाई को शाम 6:30 बजे (IST) होने वाला है। अगर आप भी सैमसंग का नया फ्लैगशिप फोन सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो सिर्फ ₹999 जमा करके अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि यह अमाउंट पूरी तरह रिफंडेबल है। इस अर्ली एक्सेस पास के साथ आपको ₹2,799 का वाउचर और कई खास फायदे मिलेंगे। इससे न सिर्फ आपको फोन की डिलीवरी सबसे पहले मिलेगी, बल्कि कई एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स भी मिलेंगे।
Read more