स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में आयोजित किए जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में एक तरह जहां भारतीय फैंस की नजरें देश के एथलीटों के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं, तो वहीं इसी बीच जिम्नास्टिक के इवेंट में इंग्लैंड के एथलीट गैब्रियल लैंगटन के साथ बड़ा हादसा देखने को मिला। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जिम्नास्टिक के पुरुष टीम फाइनल के दौरान गैब्रियल लैंगटन इंग्लैंड की तरफ से हाई बार रूटीन कर रहे थे, इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ने की वजह से वह सीधे सिर और गर्दन के बल जमीन पर गिर गए। गैब्रियल लैंगटन को इस तरह से गिरते देख वहां मौजूद सभी लोग थोड़ी देर के लिए हैरान रह गए जिसमें तुरंत मेडिकल टीम ने उनकी जांच करने के बाद उन्हें सीधे अस्पताल पहुंचाया।
गैब्रियल लैंगटन का अस्पताल में कराया गया स्कैन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गैब्रियल लैंगटन जब हाई बार कर रहे थे तो उसी दौरान उनका एक हाथ बार पर सही समय में नहीं पहुंच पाया जिसके बाद उनका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे सिर और गर्दन के बल जमीन पर गिर गए। इसके बाद तुरंत बाद जहां उनको इवेंट स्थल पर ही मेडिकल जांच में लेकर जाया गया तो वहीं फिर स्कैन कराने के लिए अस्पताल भेजा जहां पर ईएसपीएन के अनुसार आई रिपोर्ट में किसी तरह की कोई गंभीर चोट सामने नहीं आई। इंग्लैंड की तरफ से गैब्रियल लैंगटन के साथ हुए इस हादसे के बाद जारी किए गए बयान में बताया गया कि गैब्रियल लैंगटन के कई स्कैन किए गए जिसमें रिपोर्ट काफी अच्छी आई है और वह किसी भी गंभीर चोट का शिकार नहीं हुए हैं, उनको जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। गैब्रियल लैंगटन को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आखिरी समय में इंग्लैंड की जिम्नास्टिक टीम में शामिल किया गया था जब ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले मैक्स व्हिटलॉक चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए थे।
तीन दिनों में इंग्लैंड ने जीते कुल 15 मेडल
इंग्लैंड ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में तीन दिनों में कुल 15 मेडल अपने नाम कर लिए हैं, जिसमें वह मेडल टैली में दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया 12 गोल्ड मेडल सहित कुल 23 मेडल जीतने के साथ पदक तालिका में पहले नंबर पर काबिज है। वहीं भारत को लेकर बात की जाए तो वह मेडल टैली में 10वें नंबर पर एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ काबिज है, जिसमें चौथे दिन होने वाले अलग-अलग इवेंट्स में इसमें बढ़ोतरी होने की उम्मीद की जा रही है।
ये भी पढ़ें
अनाहत सिंह ने 18 साल की उम्र में रचा इतिहास, विश्व जूनियर स्क्वाश का खिताब जीतने वाली बनी पहली खिलाड़ी
पीएम मोदी ने CWG 2026 में झंडू कुमार को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर दी बधाई, कहा - "आपने पूरे देश का मान बढ़ाया है"