July 26, 2026
1970 मॉडल की Ford Mustang चलाते दिखे एमएस धोनी, वीडियो वायरल
क्रिकेट
Authored by: उमेश कुमारUpdated Jul 26, 2026, 03:12 PM ISTधोनी के बाइक और कार के शौक से भला कौन नहीं जानता। दिग्गज कप्तान ने अपने फॉर्म हाउस पर एक गराज बना रखा है, जिसमें उनकी पसंद की 100 से ज्यादा बाइक और कई दुर्लभ और विंटेज कार का कलेक्शन हैं। कारब्लॉग के अनुसार, धोनी ने साल 2021 में 1970 की Ford Mustang खरीदी थी, जिसे बाद में आइकॉनिक 1969 मॉडल जैसा दिखने के लिए मॉडिफाई किया गया था।
Read more