Jul 26, 2026 03:06 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
ओवैसी ने जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा- 'छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि मोदी को...' इसके बाद 20230 में देश का प्रधानमंत्री कौन होना चाहिए, इस पर भी बयान दिया।

AIMIM के राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और PM नरेंद्र मोदी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा- 'छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि मोदी को...' इसके बाद 20230 में देश का प्रधानमंत्री कौन होना चाहिए, इस पर भी बयान दिया। सीजेपी प्रोटेस्ट का नाम लिए बगैर ओवैसी ने कहा- आज दिल्ली में जो तब्दीली आई, आपने देख लिया कि एक ताकतवर को कमजोरों के आगे झुकना पड़ा।
जंतर-मंतर पर छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि मोदी को...
सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा- “मैं सलाम करता हूं उन बहादुर लोगों को जिन्होंने कई हफ्तों से जंतर-मंतर पर बैठकर ऐसा मंतर पढ़ा कि मोदी को रात के 12 बजे वीडियो बनाना पड़ा। मेरे अजीज दोस्तों और बुजुर्गों ये होती है एकता की ताकत।”
2030 में 80 साल का शख्स भारत का पीएम नहीं बनेगा
इसके साथ ही पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा- “2030 का जब चुनाव होगा तो कोई 80 साल का शख्स भारत का प्रधानमंत्री नहीं बनेगा। बल्कि कोई 45 या 40 साल का नौजवान इस मुल्क का बजीरेआजम बनेगा। हमारी कोशिश यही रहेगी।” इसके बाद ओवैसी द्वारा उनके अकाउंट पर एक के बाद एक कई वीडियो अपलोड किए गए, जिनमें लिखा था- “जब जब जनता सड़क पर उतरती है, तब तब मोदी डरता है।”
ओवैसी बोले- ताकतवर को कमजोरों के आगे झुकना पड़ा
आज दिल्ली में जो तब्दीली आई, आपने देख लिया कि एक ताकतवर को कमजोरों के आगे झुकना पड़ा। आपने देख लिया कि एक मजलूम को अल्लाह ने जालिम पर कामयाबी दे दी। दुनिया ने देख लिया कि अल्लाह ने कमजोरों को ताकत और कामयाबी दे दी। आने वाला वक्त बताएगा कि हम कामयाबी हांसिल करेंगे और अपनी आवाज उत्तर प्रदेश के विधानसभा में ले जाएंगे।
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर देर रात अपलोड की वीडियो
दरअसल, आज से दो दिन पहले पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देर रात एक वीडियो पोस्ट की थी। जिसमें नीट पेपर लीक और चल रहे छात्र आंदोलन पर युवाओं को अपडेट दिया था। इस वीडियो के बाद पीएम मोदी ने एक अन्य वीडियो भी अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने अपने सोशल मीडिया दोस्तों को शुक्रिया कहा था। क्योंकि वीडियो पर सकारात्मक रिस्पॉन्स मिला था। उन्होंने कहा- आपका प्यार बना रहेगा। हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा।
CJP प्रोटेस्ट खत्म, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
आपको बताते चलें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर चल रहा अपना प्रोटेस्ट खत्म कर दिया है। इससे पहले सोशल एक्टविस्ट सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल 26वें दिन खत्म कर दी थी। इन दोनों घटनाओं के होने के साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है। पीएम मोदी के कहे मुताबिक, पेपर लीक से जुड़ी जांच के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए स्पेशल जज को नियुक्त कर दिया गया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Ratan Gupta
रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें