CWG 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत के लिए बड़ा दिन है। मीराबाई चानू समेत पांच भारतीय खिलाड़ी गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगे, जबकि बॉक्सिंग में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला भी खेला जाएगा।
Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों के सामने शानदार प्रदर्शन करने का बड़ा मौका होगा। पहले तीन दिनों में भारत को सिर्फ एक ब्रॉन्ज मेडल मिला है, लेकिन अब चौथे दिन कई भारतीय खिलाड़ी 5 गोल्ड मेडल जीतने की दौड़ में उतरेंगे। अगर भारत सभी गोल्ड मेडल मुकाबलों में जीत दर्ज करता है, तो मेडल प्वाइंट्स टेबल में उसकी स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी।
इन मुकाबलों में गोल्ड जीतने उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी
भारत के पांच खिलाड़ी और टीमें अलग-अलग खेलों में गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला करेंगी।
ऋषिकांत सिंह (60 किग्रा, पुरुष वेटलिफ्टिंग)– दोपहर 2:15 बजे
तपन मोहंती और योगेश्वर सिंह (जिम्नास्टिक)– शाम 4:30 बजे
मीराबाई चानू (48 किग्रा, महिला वेटलिफ्टिंग)– शाम 6:45 बजे
एम. राजा (65 किग्रा, पुरुष वेटलिफ्टिंग)– रात 11:15 बजे
भारत की पुरुष 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्विमिंग टीम– रात 1:56 बजे
इन मुकाबलों में भारत को गोल्ड मेडल जीतने की पूरी उम्मीद है।
और पढे़ं- रोइंग वर्ल्ड कप में पहली बार जीता गोल्ड, लेकिन डोपिंग के कारण भारत से छिन सकता है मेडल
भारत-पाकिस्तान के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
चौथे दिन का सबसे बड़ा आकर्षण भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बॉक्सिंग मुकाबला होगा। यह मैच मेडल के लिए नहीं, बल्कि अगले दौर में पहुंचने के लिए खेला जाएगा। 55 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के जादूमनी सिंह का सामना पाकिस्तान के सुमामा रहमान से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11:45 बजे शुरू होगा। दोनों देशों के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है।
बॉक्सिंग में भारत के दो मुकाबले
जादूमनी सिंह (भारत) vs सुमामा रहमान (पाकिस्तान)– रात 11:45 बजे
आदित्य प्रताप यादव (भारत) vs नुहू बैटे (युगांडा)– रात 12:45 बजे
लॉन बाउल्स में भी दिखेगा भारत का दम
लॉन बाउल्स में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।
रुपा रानी और पिंकी सिंह बनाम नामीबिया– दोपहर 1:00 बजे
रुपा रानी और पिंकी सिंह बनाम इंग्लैंड– रात 10:05 बजे
पुतुल सोनोवाल बनाम शॉन जेम्स (माल्टा)– शाम 7:15 बजे
भारत की नजर मेडल तालिका में बड़ी छलांग पर
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का चौथा दिन भारत के लिए बेहद अहम रहने वाला है। वेटलिफ्टिंग, जिम्नास्टिक, स्विमिंग, बॉक्सिंग और लॉन बाउल्स में भारतीय खिलाड़ी मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे। वहीं भारत-पाकिस्तान बॉक्सिंग मुकाबला पूरे दिन का सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा। अगर भारतीय खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हैं, तो भारत मेडल तालिका में लंबी छलांग लगा सकता है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत में फ्री में कैसे देखें?
अगर आप कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 बिना पैसे खर्च किए देखना चाहते हैं, तो DD Sports सबसे आसान विकल्प है। इस चैनल पर भारत के कई अहम मुकाबले और भारतीय खिलाड़ियों के इवेंट्स का लाइव देखे जा सकते हैं। मोबाइल पर देखने के लिए आप JioTV ऐप के जरिए भी DD Sports की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में देख सकते हैं। अगर आप सभी इवेंट्स और पूरा कवरेज देखना चाहते हैं, तो Sony Sports Network पर टीवी टेलीकास्ट और SonyLIV पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी। हालांकि, इसके लिए SonyLIV का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत कितने गोल्ड मेडल मुकाबलों में खेलेगा?
भारत चौथे दिन कुल 5 गोल्ड मेडल मुकाबलों में हिस्सा लेगा।
2. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला किस खेल में होगा?
दोनों देशों के बीच 55 किलोग्राम वर्ग की बॉक्सिंग में मुकाबला होगा, जिसमें जादूमनी सिंह का सामना सुमामा रहमान से होगा।
3. मीराबाई चानू का मुकाबला कब है?
मीराबाई चानू महिला 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के गोल्ड मेडल मुकाबले में शाम 6:45 बजे हिस्सा लेंगी।