August 9, 2026
जब तक जांच रिपोर्ट ना आ जाए बच्चों को यह वाली सिरप मत पिलाना, धार में एक कन्या की मौत हो गई है
भोपाल, 9 अगस्त 2026: किसी भी कंपनी का कारोबार और ब्रांड वैल्यू, एक व्यक्ति की जान से ज्यादा नहीं होते। इसलिए जनता को सतर्क करना जरूरी है कि, मतली (Nausea), उल्टी (Vomiting), और पेट से जुड़ी समस्याओं (जैसे अपच या पेट भारी होना) के लिए जो सिरप डॉक्टर द्वारा लिखी जा रही है, इसके बारे में डॉक्टर से दोबारा पूछें। बेहतर होगा जब तक मामले की जांच रिपोर्ट ना आ जाए, जब तक मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्पष्टीकरण ना आ जाए, बच्चों को यह वाली सिरप नहीं पिलाई जाए। क्योंकि इसको पीने से धार जिले में 14 महीने की एक मासूम कन्या की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है।
Read more