August 9, 2026

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान की हुई टीम इंडिया में एंट्री, साई सुदर्शन को किया रिप्लेस

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान की हुई टीम इंडिया में एंट्री, साई सुदर्शन को किया रिप्लेस

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है. उन्होंने साई सुदर्शन को रिप्लेस किया है.

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है. उन्होंने साई सुदर्शन को रिप्लेस किया है.

author-image

New Update

Sarfaraz Khan

Sarfaraz Khan

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. सरफराज खान को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है. सरफराज को साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में मौका मिला है. लंबे समय बाद इस खिलाड़ी की भारतीय टीम में एंट्री हुई है. सरफराज ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2024 में खेला था. बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि सरफराज खान गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मुकाबले से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे. भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. ऐसे में यह सीरीज WTC फाइनल के लिहाज से टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम हो गई है.

सरफराज खान ने साई सुदर्शन को किया रिप्लेस

साई सुदर्शन को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था. हालांकि, उनका चयन फिटनेस के अधीन हुआ था. सुदर्शन टीम इंडिया के साथ जब श्रीलंका नहीं पहुंचे, तभी से उनके खेलने पर सस्पेंस बन गया था. पहले बताया गया कि वह 7 अगस्त से पहले श्रीलंका पहुंच जाएंगे, लेकिन भारत और श्रीलंका के बीच 3 दिवसीय वार्म-अप मैच से पहले भी साई सुदर्शन श्रीलंका नहीं पहुंचे और आखिरकार वह 8 अगस्त को इस सीरीज से बाहर हो गए. अब 9 अगस्त को बीसीसीआई ने सरफराज खान को उनकी जगह टीम इंडिया में शामिल किया है.

COE में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं साई सुदर्शन

बीसीसीआई ने साई सुदर्शन की फिटनेस को लेकर भी अपनी रिलीज में अपडेट दिया. बोर्ड ने बताया है कि सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह अभी बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं और अपने दाहिने पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन से उबर रहे हैं. उनकी स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला है और वह तेजी से रिकवर हो रहे हैं. मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है. 

— BCCI (@BCCI) August 9, 2026

सरफराज खान ने नवंबर 2024 में खेला था आखिरी मुकाबला

सरफराज खान लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. हालांकि, उन्होंने कई बार अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया, लेकिन मौका नहीं मिला. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला नवंबर 2024 में घरेलू जमीन पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. उसके बाद से वो टीम से बाहर थे. सरफराज खान के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 37.1 के औसत से कुल 371 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक और एक शतक निकला है. सरफराज को टीम इंडिया के स्क्वाड में तो शामिल कर लिया जाता है, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में कम ही मौका मिलता है. अब देखने वाली बात होगी कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें खेलने का मौका मिलता है या नहीं. 

Sarfaraz last played a Test in 2024, the year in which he also made his debuthttps://t.co/20kAxu8puA

— Cricinfo (@cricinfo) August 9, 2026

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.

यह भी पढ़ें:  मोहम्मद सिराज ने 4 छक्के लगाकर दिलाई टीम इंडिया को जीत, तो बैट चेक करने लगे श्रीलंकाई खिलाड़ी, देखें वीडियो