August 9, 2026

पर्दे पर देश के लिए मर-मिटे ये 5 स्टार्स, मनोज कुमार और सनी देओल ने निभाए सबसे यादगार देशभक्ति किरदार

These Five Stars Played Most Patriotic Roles: बॉलीवुड में देशभक्ति से जु़ड़ी कई फिल्में बनी हैं. जिन्हें आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. हालांकि, माना जाता है कि सनी देओल ने इस तरह के रोल सबसे ज्यादा निभाए हैं, लेकिन ये सच नहीं है. मनोज कुमार ने बॉलीवुड में देशभक्ति के सबसे ज्यादा यादगार किरदार निभाए हैं. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है.

These Five Stars Played Most Patriotic Roles: बॉलीवुड में देशभक्ति से जु़ड़ी कई फिल्में बनी हैं. जिन्हें आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. हालांकि, माना जाता है कि सनी देओल ने इस तरह के रोल सबसे ज्यादा निभाए हैं, लेकिन ये सच नहीं है. मनोज कुमार ने बॉलीवुड में देशभक्ति के सबसे ज्यादा यादगार किरदार निभाए हैं. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है.

author-image

New Update

These Five Stars Played Most Patriotic Roles

These Five Stars Played Most Patriotic Roles: बॉलीवुड फिल्मों और देशभक्ति का रिश्ता बेहद पुराना है. हिंदी फिल्मों ने कई बार सैनिक, पुलिस अफसर, एजेंट और फ्रीडम फाइटर की स्टोरी के जरिए देश के लोगों के अंदर देश के लिए प्यार और सम्मान की भावना जगाई. बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं, जिन्होंने देशभक्ति से किरदार निभाए और जिन्हें लोगों ने बहुत पसंद और प्यार दिया. मनोज कुमार और सनी देओल से लेकर अक्षय कुमार, अजय देवगन और जॉन अब्राहम तक, इन सितारों ने अलग-अलग दौर में देश के लिए मर-मिटने वाले किरदारों को पर्दे पर उतारा है.आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

मनोज कुमार बने देशभक्ति फिल्मों की पहचान

बॉलीवुड की देशभक्ति की फिल्मों का जिक्र हो और मनोज कुमार का नाम ना लिया जाए,ऐसा हो ही नहीं सकता है. उन्हें प्यार से ‘भारत कुमार’ कहा जाता था. 1965 में रिलीज हुई फिल्म ‘शहीद’ में उन्होंने भगत सिंह का शानदार किरदार निभाया. इस रोल के बाद उनकी पहचान देशप्रेम से जुड़ी फिल्मों से जुड़ गई. इसके बाद उन्होंने ‘उपकार’ में किसान और जवान दोनों की अहमियत दिखाई. यह फिल्म ‘जय जवान, जय किसान’ की आइडियोलॉजी से इंस्पायर थी. इतना ही नहीं उन्होंने ‘पूरब और पश्चिम’ में इंडियन कल्चर और देश की पहचान पर जोर दिया गया, जबकि ‘क्रांति’ ने फ्रीडम फाइटर कहानी को बड़े लेवर पर पेश किया. कुमार ने देशभक्ति को सिर्फ डायलॉग तक सीमित नहीं रखा, बल्कि अपनी फिल्मों की स्टोरी और गानों में भी इसे जगह दी.

सनी देओल ने निभाए देशभक्ति के कई यादगार किरदार

जब फिल्मों में देश के लिए लड़ने वाले जांबाज किरदारों की बात होती है तो सनी देओल का नाम भी सबसे पहले जुबान आता है. उन्होंने 1997 की ‘बॉर्डर’ में उन्होंने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का रोल अदा किया था. उन्होंने अपने किरदार से दिखाया कि सैनिक अपने देश के लिए कौन-कौन सी कुर्बानी देता है. इस किरदार ने उन्हें देशभक्ति फिल्मों के तौर पर अलग पहचान दी. इसके बाद उन्होंने ‘मां तुझे सलाम’ और ‘इंडियन’ जैसी फिल्मों में भी ऐसे ही किरदार निभाए जो देश के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार होता है. ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में तारा सिंह भले ही एक सैनिक नहीं थे लेकिन देश और फैमिली को लेकर कही गई उनकी बात लोगों को खूब पसंद आई. 

अक्षय ने फिल्मों से जगाई लोगों में देशभक्ति की भावना

अक्षय कुमार ने फिल्मों में अलग अंदाज में देशभक्ति की भावना दिखाई. जिससे लोगों के मन में भी वो भावना पैदा हुई. फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ में उन्होंने कुवैत संकट के दौरान भारतीयों को सही सलामत निकालने की स्टोरी को दिखाया. ‘केसरी’ में वह हवलदार ईशर सिंह बने थे. जो सारागढ़ी की लड़ाई में सैनिकों का लीडरशिप करते हैं. ‘बेबी’ और ‘हॉलिडे’ में सिक्योरिटी और आतंकवाद से जुड़े मुद्दे और मिशन को बड़े ही भावनात्मक अंदाज में दिखाया. वहीं, ‘मिशन रानीगंज’ में भी उन्होंने संकट में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश करने वाले इंजीनियर का रोल निभाया था. 

अजय ने निभाया- ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ में भगत सिंह का किरदार

अजय देवगन ने फिल्मों में अपनी देशभक्ति की भावना बहुत गंभीर अंदाज में पेश किया. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया.उन्होंने 2002 में आई फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’  भगत सिंह का शानदार किरदार निभाया था.इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया और उन्हें इसके लिए बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था.  इसके बाद ‘टैंगो चार्ली’ में उन्होंने बीएसएफ जवान की भूमिका निभाई. ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में वह विंग कमांडर विजय कार्णिक में नजर आए. इन फिल्मों में अजय का शांत, गंभीर और मजबूत एक्टिंग ने देश के लिए जिम्मेदारी उठाने वाले किरदारों को जानदार बनाया.

जॉन अब्राहम ने एक्शन और थ्रिलर्स फिल्मों में दिखाई देशभक्ति की भावना

जॉन अब्राहम ने देशभक्ति फिल्मों में एक्शन और थ्रिलर से देशभक्ति की भावना दिखाई. ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ में उन्होंने भारत के परमाणु टेस्ट से जुड़ी कहानी को दिखाया. इसमें उनका बहुत की अहम किरदार था. ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ में वह इंडियन एजेंट बने थे. वहीं ‘बाटला हाउस’ में उन्होंने डीसीपी संजीव कुमार यादव की रोल अदा किया था. जिसकी कहानी 2008 के बाटला हाउस एनकाउंटर से जुड़ी थी. इसके अलावा वह ‘सत्यमेव जयते’ में वह भ्रष्टाचार खिलाफ लड़ने वाला किरदार निभाते दिखाई दिए. इस तरह जॉन की फिल्मों में देशभक्ति के साथ सिक्योरिटी, सीक्रेट्स मिशन और एक्शन का तड़का भी देखने को मिला.

 ये भी पढ़ें: रवि किशन ने पहली बार दिया अपने वायरल मीम्स पर रिएक्शन, बोले- ‘Gen Z ने मुझे अपना मान लिया’, बताया क्यों कह रहे ‘लॉर्ड रवि’ और ‘गॉड रवि’