October 17, 2026
Delhi News: टीबी की मशीनों से अब होगी हेपेटाइटिस B और C की जांच
दिल्ली सरकार ने हेपेटाइटिस बी और सी की जांच को आसान बनाने के लिए एक नया कदम उठाया है। अब टीबी (NTEP) की जांच करने वाली ट्रूनैट (Truenat) मशीनों का इस्तेमाल हेपेटाइटिस के वायरल लोड टेस्ट के लिए भी किया जाएगा।नई दिल्ली। दिल्ली सरकार हेपेटाइटिस बी और सी की जांच और इलाज को बेहतर बनाने जा रही है। इसके लिए नेशनल ट्यूबरकुलोसिस एलिमिनेशन प्रोग्राम (NTEP) के तहत पहले से मौजूद टेस्टिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इस पहल का मकसद मरीजों को वायरल लोड टेस्ट की सुविधा आसानी से देना है। साथ ही, मौजूदा संसाधनों का सही इस्तेमाल करना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बीच तालमेल बिठाना है।
Read more