October 5, 2026
यौन उत्पीड़न आरोपी ACP को प्रमोशन, दिल्ली पुलिस पर सवाल
Vivek Bhagat Promotion : दिल्ली प्रोटेस्ट के दौरान जिस ACP पर महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था, अब उसके प्मोशन की खबर सामने आई है. जहां इस घटना के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन हो रहे थे, विपक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा था. उसी अफसर को प्रमोट कर दिए जाने के बाद सवाल उठने शुरू हो गए हैं. सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, विवेक भगत समेत 12 पुलिस अधिकारियों को एडिशनल DCP के पद पर पदोन्नत किया गया है. यह जानकारी PTI के हवाले से सामने आई है.
Read more