October 6, 2026
अलीबाग में ED का बड़ा एक्शन, ₹336 करोड़ की जमीन अटैच, जय कॉर्प समेत कई के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुंबई जोन-II कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ED ने उद्योगपति आनंद जैन की कंपनी जय कॉर्प लि. और अन्य से जुड़े मामले में महाराष्ट्र के अलीबाग में 88.47 एकड़ जमीन अटैच की है. इन जमीनों की मौजूदा बाजार कीमत करीब ₹336 करोड़ बताई गई है. यह कार्रवाई PMLA एक्ट 2002 के तहत की गई है. इस मामले में जय कॉर्प के साथ अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर वेंचर कैपिटल लिमिटेड, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्टीज़ लिमिटेड और अन्य संस्थान जांच के दायरे में हैं.
Read more