October 17, 2026

BSP की रेल-पटरी और 18 टन से ज्यादा कबाड़ मिला: गोदाम संचालक गिरफ्तार, पहले मैनेजर पकड़ा गया था; चोरी के स्क्रैप की जांच जारी - durg-bhilai News

  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Durg bhilai
  • Bhilai Scrap Theft Case | Pandey Kabadi Owner Arrested | BSP Rail Track

दुर्ग-भिलाई8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
जामुल पुलिस ने पांडे कबाड़ी के गोदाम से एंगल, तार जाली और लोहे की सामग्री जब्त की - Dainik Bhaskar

जामुल पुलिस ने पांडे कबाड़ी के गोदाम से एंगल, तार जाली और लोहे की सामग्री जब्त की

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) की रेल पटरी और बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप मिलने के मामले में जामुल पुलिस ने कबाड़ी गोदाम के संचालक सुरेश सिंह उर्फ सुरेश पाण्डेय (65) को गिरफ्तार किया है। शनिवार, 17 अक्टूबर को उसे पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इससे पहले पुलिस गोदाम के मैनेजर नरसिंह यादव को गिरफ्तार कर चुकी है। गोदाम से 18 टन से ज्यादा कबाड़ सामग्री मिली है। पुलिस इसकी खरीद, स्रोत और स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

विधायक की पोस्ट के बाद गोदाम में हुई थी कार्रवाई

13 अक्टूबर को विधायक रिकेश सेन ने सोशल मीडिया पर कबाड़ी गोदाम में BSP का लोहा मिलने की जानकारी साझा की थी। इसके बाद पुलिस ने शंकर नगर, छावनी स्थित पांडे कबाड़ी के गोदाम में छापा मारकर लोहे के एंगल, तार जाली और अन्य स्क्रैप जब्त किया था।

पुलिस की जांच में 20 लोहे के एंगल और तार जाली के दो बंडलों का संबंध जामुल थाने में पहले से दर्ज चोरी के मामले से मिला। गोदाम में रेल पटरी का एक टुकड़ा, लोहे का सरिया, क्वाइल और अन्य सामग्री भी बरामद हुई। हालांकि, रेल पटरी और बाकी कबाड़ किस जगह से लाया गया था, इसकी जांच अभी जारी है।

पुलिस ने 18 टन से ज्यादा स्क्रैप किया जब्त।

पुलिस ने 18 टन से ज्यादा स्क्रैप किया जब्त।

मैनेजर से पूछताछ के बाद संचालक तक पहुंची पुलिस

पुलिस के मुताबिक, गोदाम में चोरी का स्क्रैप छिपाकर रखने की सूचना मिलने पर टीम ने छापा मारा था। वहां एंगल, तार जाली और दूसरी सामग्री मिलने के बाद मैनेजर नरसिंह यादव से पूछताछ की गई। चोरी की संपत्ति का पुराने मामले से मिलान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

मैनेजर से पूछताछ और जांच में मिली जानकारी के आधार पर गोदाम संचालक सुरेश सिंह उर्फ सुरेश पाण्डेय की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

2025 में हुई चोरी के मामले में भी गिरफ्तारी

जामुल पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में देवनगर और शिवपुरी क्षेत्र से लोहे के एंगल और तार जाली चोरी होने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने अपने कर्मचारियों के साथ इन क्षेत्रों से लोहे के एंगल और तार जाली चोरी करने के संबंध में जानकारी दी।

पुलिस ने इस पुराने मामले में भी सुरेश सिंह उर्फ सुरेश पाण्डेय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गैस कटिंग उपकरण, सिलेंडर और तौल मशीनें भी मिलीं

गोदाम की तलाशी के दौरान पुलिस को लोहे की सामग्री काटने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य सामान भी मिले। जब्त सामग्री में गैस कटिंग नोजल, तीन तौल मशीनें, ऑक्सीजन गैस के आठ सिलेंडर, एलपीजी के चार सिलेंडर और लोहे की क्वाइल के चार बंडल शामिल हैं। इसके अलावा एल्युमिनियम की पट्टी, चमकीली धातु की चार बोरियां और कैलकुलेटर भी मिले हैं।

पुलिस ने टाटा-एस पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 BR 3212 भी जब्त किया है। गोदाम से मिली रेल पटरी के टुकड़े, सरिया और 18 टन से ज्यादा अन्य लोहे के कबाड़ के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

रेल पटरी कहां से आई, इसकी जांच जारी

पुलिस के मुताबिक, गोदाम से ‘सेल’ लिखा रेल पटरी का एक टुकड़ा मिला है। हालांकि, फिलहाल इसे किसी विशेष चोरी की घटना से जुड़ा होने की पुष्टि नहीं की गई है। इसी तरह गोदाम से बरामद अन्य कबाड़ की खरीद, परिवहन और स्वामित्व से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार सुरेश सिंह उर्फ सुरेश पाण्डेय तिरंगा चौक, छावनी, थाना जामुल क्षेत्र का निवासी है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका और बरामद सामग्री के स्रोत की पड़ताल जारी है।

.

खबरें और भी हैं...

  • दुर्ग में पिता की हत्या में बेटे को आजीवन कारावास: दिवाली पर परिवार में हुआ था विवाद,टंगिया और कपड़ों पर मिला इंसानी खून बना सबूत

    दिवाली पर परिवार में हुआ था विवाद,टंगिया और कपड़ों पर मिला इंसानी खून बना सबूत|दुर्ग-भिलाई,durg-bhilai - Dainik Bhaskar0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नवरात्रि पर दुर्ग में 361 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात: पंडालों और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग तेज, हथियार लेकर घूमने, अड्डेबाजी करने वालों पर रहेगी निगरानी

    पंडालों और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग तेज, हथियार लेकर घूमने, अड्डेबाजी करने वालों पर रहेगी निगरानी|दुर्ग-भिलाई,durg-bhilai - Dainik Bhaskar0:05
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें: बच्चे के गले में फंसी रस्सी, डिप्टी CM साव चोटिल, 1300 कैदियों का नवरात्रि उपवास, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस

    बच्चे के गले में फंसी रस्सी, डिप्टी CM साव चोटिल, 1300 कैदियों का नवरात्रि उपवास, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस|रायपुर,Raipur - Dainik Bhaskar2:17
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बालोद एसिड अटैक का दुर्ग कनेक्शन: 250 रुपए में खरीदा था 500 ML तेजाब, बिक्री का रिकॉर्ड और लाइसेंस नहीं मिला, दुकानदार पर केस दर्ज

    250 रुपए में खरीदा था 500 ML तेजाब, बिक्री का रिकॉर्ड और लाइसेंस नहीं मिला, दुकानदार पर केस दर्ज|दुर्ग-भिलाई,durg-bhilai - Dainik Bhaskar0:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर