यूपी की बड़ी खबरें:शामली में अंकित हत्याकांड- इंसाफ के लिए पत्नी ने शुरू की मुहिम, बोलीं- अब हम खड़े नहीं हुए तो कुछ नहीं होगा
उत्तर प्रदेश11 घंटे पहले
कॉपी लिंक
शामली में अंकित बालियान की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर पत्नी ने ‘जस्टिस फॉर अंकित बालियान’ कैंपेन चलाने का ऐलान किया है। यह मुहिम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से चलाई जाएगी। सीमा ने अंकित के प्रशंसकों, शुभचिंतकों और समाज के लोगों से अभियान से जुड़ने और परिवार का साथ देने की अपील की। रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सीमा भावुक नजर आईं।
उन्होंने ने कहा, उनके परिवार ने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा था, फिर भी अंकित के साथ ऐसी घटना क्यों हुई और इसके लिए कौन जवाब देगा, यह सवाल उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम शामली कोतवाली क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
बस्ती में चाय पीने गए सपा चेयरमैन की गाड़ी से 9.50 लाख चोरी, शीशा तोड़कर पैसों से भरा बैग चुरा ले गए
बस्ती में कप्तानगंज नगर पंचायत चेयरमैन की गाड़ी से 9 लाख 50 हजार रुपये चोरी हो गए। शनिवार शाम चेयरमैन पार्किंग में गाड़ी से उतरकर चाय पीने गए थे। इसी दौरान चोरों ने कार का दाहिने साइड का पिछला शीशा तोड़कर पैसों से भरा बैग चुरा लिया। जब वह चाय पीकर वापस लौटे, तो गाड़ी से नकदी का बैग गायब मिला।
चेयरमैन ने रुपये गायब होने की शिकायत पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस CCTV की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी। यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़िए….
12 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस, वित्त विभाग ने प्रक्रिया शुरू की
यूपी में 12 लाख से ज्यादा राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस देने की तैयारी है। वित्त विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी। बोनस की राशि 3,400 से 7,000 रुपए तक हो सकती है। इसे वेतन से अलग सीधे खाते में भेजा जाएगा। कर्मचारियों को 3% डीए और पेंशनरों को 3% डीआर बढ़ोतरी मिलने की भी उम्मीद।
सूत्रों ने बताया कि आदेश 25 अक्टूबर से पहले जारी हुआ तो बढ़ी राशि नवंबर में मिलने वाले अक्टूबर के वेतन/पेंशन में जुड़ सकती है। डीए-डीआर के आदेश का इंतजार 12 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 6 लाख से ज्यादा पेंशनरों को है।
इसके अलावा, करीब 4 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को भी बढ़ा हुआ वेतन नवंबर में देने की तैयारी है। औपचारिक आदेश छुट्टियों के बाद जारी होने की उम्मीद है।
यूपी में सहायक अध्यापकों की पदोन्नति का रास्ता साफ, 23 अक्टूबर तक वरिष्ठता सूची मांगी
यूपी में परिषदीय विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति प्रक्रिया तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को 23 अक्टूबर 2026 तक मंडलीय अध्यापकों की वरिष्ठता सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर पात्र शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने 16 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है। परिषद ने निर्देश दिया है कि अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित होने के बाद पात्रता सूची तैयार करते हुए 7 नवंबर 2026 तक पदोन्नति की कार्यवाही पूरी कर ली जाए। जूनियर बेसिक स्कूल के प्रधानाध्यापक और सीनियर बेसिक स्कूल के सहायक अध्यापक पद के लिए न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव निर्धारित है। वहीं, सीनियर बेसिक स्कूल के प्रधानाध्यापक पद के लिए जूनियर बेसिक स्कूल के प्रधानाध्यापक अथवा सीनियर बेसिक स्कूल के सहायक अध्यापक पद पर न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव आवश्यक है। पूरी खबर पढ़िए…
वोटर लिस्ट के लिए झूठी सूचना देने वाले को एक साल की जेल, चुनाव आयोग केस दर्ज कराएगा
मतदाता सूची से अपना या किसी दूसरे मतदाता का नाम कटवाने के लिए फार्म-7 में गलत जानकारी देना भारी पड़ सकता है। ऐसा करने पर मुकदमा दर्ज होगा। दोषी पाए जाने पर एक साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को फार्म-7 से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-31 के तहत मतदाता सूची तैयार करने, उसमें संशोधन करने या किसी का नाम जोड़ने अथवा हटाने के संबंध में जानबूझकर गलत घोषणा करना अपराध है। इसके लिए एक साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा का प्रावधान है। पूरी खबर पढ़ें…
PET-2026 के एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर की परीक्षा के लिए आज से करें डाउनलोड
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET-2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 17 अक्टूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग के मुताबिक, PET-2026 की परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर के अलावा 1 नवंबर को होगी। परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में दो पालियों में कराने का प्रस्ताव है। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तारीख के अनुसार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 25 अक्टूबर की परीक्षा के लिए 17 अक्टूबर, 30 अक्टूबर की परीक्षा के लिए 23 अक्टूबर और 1 नवंबर की परीक्षा के लिए 25 अक्टूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। पूरी खबर पढ़िए…
.
खबरें और भी हैं...
ब्लैकमेलर या किलर...कौन है श्रद्धा दुबे: पति-बच्चे को छोड़ ग्लैमर चुना, डॉन के गुर्गे संग लिव-इन में रही; नेपाल में है या दुबई भागी
3:00
कॉपी लिंक
शेयर
पवन सिंह का पत्नी को ऑफर-पैसा लो, केस खत्म करो: बलिया में ज्योति का जवाब- मैं साथ रहना चाहती, सुप्रीम कोर्ट इंसाफ करेगा, VIDEO
2:35
कॉपी लिंक
शेयर
नशे में कार चला रहे युवक ने 7 को रौंदा: दुर्गा पंडाल के बाहर 3 की मौत; बलरामपुर में 15 किमी पीछा करके पकड़ा
1:46
कॉपी लिंक
शेयर
मेरठ के रविता सांपकांड से सीखा हत्या का तरीका: दामिनी ने करैत से कटवाकर पति की जान ली, स्कूल वैन ड्राइवर से था अफेयर