August 29, 2026
मंत्री को ₹99.60 लाख की सहायता के बाद बदले एनएचबी के नियम
किसानों की सब्सिडी 50% से घटाकर 35% करने का मुद्दा; लंबित आवेदनों पर भी नए प्रावधान लागूलेखक: सचिन बोन्द्रिया
29 अगस्त 2026, इंदौर: मंत्री को ₹99.60 लाख की सहायता के बाद बदले एनएचबी के नियम – राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) की व्यावसायिक बागवानी योजना में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी की पॉलीहाउस परियोजना को ₹99.60 लाख की सब्सिडी स्वीकृत होने, राशि वापस किए जाने और इसके बाद योजना के नियमों में बदलाव किए जाने का घटनाक्रम किसानों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। खासकर हाईटेक और संरक्षित खेती में निवेश करने वाले किसानों तथा कृषि को रोजगार एवं व्यवसाय के रूप में अपनाने वाले युवाओं पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ी है।
Read more