August 29, 2026

लुधियाना में लुटेरे से भिड़े BJP नेता,VIDEO: उसके हाथ से पिस्टल छीना, धक्का देकर ATM से बाहर निकाला; डेढ़ लाख जमा कर रहे थे - Ludhiana News

लुधियाना के साहनेवाल में ATM के अंदर BJP नेता पर पिस्टल तानकर डेढ़ लाख रुपए लूटने की कोशिश की गई। नेता ने विरोध करते हुए आरोपी की पिस्टल पकड़ ली और उसे धक्का देकर ATM से बाहर निकाल दिया।

.

दोनों में हाथापाई के दौरान आरोपी का सिर शीशे से टकराया और वह घायल हो गया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का डेढ़ मिनट का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस ने जब जांच की तो पिस्टल टॉय गन निकली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लूटेरे से भिड़ते भाजपा नेता के PHOTOS…

साहनेवाल में पीएनबी एटीएम में पैसे जमा करवाते हुए भाजपा नेता।

साहनेवाल में पीएनबी एटीएम में पैसे जमा करवाते हुए भाजपा नेता।

भाजपा नेता के पीछे खड़ा व्यक्ति रेकी करते हुए।

भाजपा नेता के पीछे खड़ा व्यक्ति रेकी करते हुए।

लुटेरा नेता के पैसे छीने और पिस्टल दिखाने लगा।

लुटेरा नेता के पैसे छीने और पिस्टल दिखाने लगा।

पहले पढ़िए VIDEO में क्या दिख रहा…

रेकी करता दिखा युवक

डेढ़ मिनट के CCTV वीडियो में BJP नेता ATM मशीन में पैसे जमा करते दिख रहे हैं। उनके पास डेढ़ लाख रुपए से भरा साइड बैग था। वीडियो में एक युवक पहले उनके पीछे खड़ा होकर भाजपा नेता को देखता रहता है।

पिस्टल तानकर पैसे छीनने की कोशिश

जैसे ही महिंदर मशीन में पैसे डालने लगते हैं, युवक अपने बैग से पिस्टल निकालकर उनकी पीठ पर तान देता है और नकदी छीनने की कोशिश करता है। महिंदर ने तुरंत उसका विरोध किया और पिस्टल पकड़ ली। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

आरोपी को पकड़कर ATM से बाहर घसीटा

वीडियो में महिंदर आरोपी को पकड़कर ATM से बाहर की तरफ ले जाते दिख रहे हैं। हाथापाई के दौरान आरोपी का सिर शीशे से टकराया और वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जैसे ही लुटेरे ने पैसे छीने भाजपा नेता ने पैसे पकड़ लिए और पिस्टल को साइड करने लगे।

जैसे ही लुटेरे ने पैसे छीने भाजपा नेता ने पैसे पकड़ लिए और पिस्टल को साइड करने लगे।

अब जानिए क्या है पूरा मामला…

1.50 लाख रुपए जमा कराने ATM पहुंचे थे BJP नेता

घटना 25 अगस्त की शाम करीब 6:40 बजे साहनेवाल मेन रोड स्थित PNB बैंक के ATM की है। वीडियो में दिख रहे BJP नेता महिंदर कुमार साहनेवाल मंडल के महासचिव हैं और प्रॉपर्टी व भट्ठे का कारोबार करते हैं। वह ATM में डेढ़ लाख रुपए जमा कराने पहुंचे थे। अकाउंट नंबर भरने के बाद उन्होंने जैसे ही मशीन में 50 हजार रुपए जमा करने शुरू किए, तभी एक युवक पीछे से अंदर आ गया।

पिस्टल पकड़कर आरोपी से भिड़ गए

पिस्टल तानने के बावजूद महिंदर कुमार ने विरोध किया। उन्होंने आरोपी का हाथ और पिस्टल पकड़ ली, जिसके बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। आरोपी ने पैसे छीनने की कोशिश की, लेकिन महिंदर कुमार ने उसे ATM के अंदर ही रोक लिया। धक्का-मुक्की के दौरान आरोपी का सिर ATM के शीशे से जा टकराया, जिससे शीशा टूट गया और वह घायल हो गया।

शोर सुनकर लोग पहुंचे, आरोपी को दबोचा

हाथापाई और शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग ATM के पास पहुंच गए। आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो वारदात में इस्तेमाल की गई टॉय गन निकली।

खन्ना का रहने वाला है आरोपी, अस्पताल में भर्ती

पकड़े गए आरोपी की पहचान हरमनजोत सिंह (31) के रूप में हुई है। वह खन्ना के अफसर कॉलोनी, मलेरकोटला रोड का रहने वाला है। हाथापाई में घायल होने के कारण पुलिस ने उसे इलाज के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।

मुकाबला करते हुए भाजपा नेता लुटेरो को घसीटते हुए बाहर ले जाने लगते हैं। इस दौरान एटीएम का शीशा भी टूट जाता है।

मुकाबला करते हुए भाजपा नेता लुटेरो को घसीटते हुए बाहर ले जाने लगते हैं। इस दौरान एटीएम का शीशा भी टूट जाता है।

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी

साहनेवाल थाना के सब-इंस्पेक्टर रणधीर सिंह के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ लूट की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।