Shabana Azmi on Batwara 1947 Failure: दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने ‘बंटवारा 1947’ के खराब प्रदर्शन पर हैरानी जताई है. शबाना आजमी ने फिल्म की असफलता के साथ-साथ सनी देओल के मुस्लिम किरदार को लेकर भी अपनी राय रखी.
Shabana Azmi on Batwara 1947 Failure: दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने ‘बंटवारा 1947’ के खराब प्रदर्शन पर हैरानी जताई है. शबाना आजमी ने फिल्म की असफलता के साथ-साथ सनी देओल के मुस्लिम किरदार को लेकर भी अपनी राय रखी.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/29/shabana-azmi-2026-08-29-13-40-20.jpg)
Shabana Azmi
Shabana Azmi on Batwara 1947 Failure: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल ने ‘गदर 2’ फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की थी. लंबे समय बाद सनी देओल को बड़े पर्दे पर एक बार फिर उसी अंदाज में दर्शकों का प्यार मिला, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. इसके बाद उन्होंने ‘जाट’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी फिल्मों के जरिए भी अपनी पकड़ बनाए रखी. ऐसे में जब सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो फैंस को इससे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी. हालांकि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा.
फिल्म की कहानी और मैसेज को लेकर जहां कुछ दर्शकों ने पोसिटिव प्रतिक्रिया दी, वहीं बड़ी संख्या में दर्शक इसे देखने थिएटर तक नहीं पहुंचे. अब फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने ‘बंटवारा 1947’ के खराब प्रदर्शन पर हैरानी जताई है. शबाना आजमी ने फिल्म की असफलता के साथ-साथ सनी देओल के मुस्लिम किरदार को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर दर्शक सनी देओल को मुस्लिम किरदार में स्वीकार क्यों नहीं कर पा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्मों का उदाहरण भी दिया.
फिल्म के फ्लॉप होने से हैरान हैं शबाना आजमी
‘बंटवारा 1947’ में शबाना आजमी ने भी एक अहम किरदार निभाया है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने को लेकर उन्होंने जूम से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी. शबाना ने कहा कि फिल्म के बुरी तरह फ्लॉप होने से वो हैरान हैं. उन्होंने बताया कि उनके आसपास के कई लोग उनसे मिलकर फिल्म की तारीफ कर चुके हैं. लोगों ने उन्हें बताया कि उन्हें फिल्म पसंद आई और इसके जरिए दिया गया मैसेज भी अच्छा लगा.
एक्ट्रेस के मुताबिक, फिल्म देखने वाले कई लोगों का मानना है कि मौजूदा माहौल में इंसानियत और भाईचारे की बात करना बेहद जरूरी है. लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग थिएटर तक नहीं पहुंचे. शबाना ने ये भी कहा कि जो लोग फिल्म देखने गए, उनमें से कुछ लोग थिएटर से निकलने के बाद कन्फ्यूज्ड नजर आए. यानी फिल्म के मैसेज और कहानी को लेकर दर्शकों का एक वर्ग पूरी तरह जुड़ नहीं पाया.
‘सनी देओल को मुस्लिम किरदार में एक्सेप्ट नहीं कर पाते’
शबाना आजमी ने फिल्म के फ्लॉप होने के कारणों पर बात करते हुए सनी देओल के किरदार का भी जिक्र किया. उनका कहना था कि शायद दर्शक सनी देओल को एक मुस्लिम किरदार के रूप में आसानी से स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. शबाना ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सनी देओल को मुस्लिम के तौर पर क्यों नहीं देखा जा सकता? उनकी ये बात इसलिए भी चर्चा में आ गई है क्योंकि सनी देओल की स्क्रीन इमेज लंबे समय से एक्शन हीरो की रही है. उनकी फिल्मों में अक्सर देशभक्ति, एक्शन और दमदार डायलॉग्स देखने को मिलते हैं. ऐसे में पर्दे पर उनका एक मुस्लिम किरदार निभाना दर्शकों के एक वर्ग के लिए अलग अनुभव हो सकता है. हालांकि शबाना के मुताबिक, यही चीज पहले अमिताभ बच्चन के साथ देखने को नहीं मिली थी.
अमिताभ की ‘कुली’ और ‘दीवार’ का दिया उदाहरण
सनी देओल के किरदार की तुलना करते हुए शबाना आजमी ने अमिताभ बच्चन की फिल्मों का उदाहरण दिया. उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कुली’ का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने मुस्लिम किरदार निभाया था. शबाना के मुताबिक, अमिताभ को उस भूमिका में दर्शकों ने आसानी से स्वीकार किया था. उन्होंने अमिताभ की फिल्म ‘दीवार’ का भी उदाहरण दिया. फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार के साथ 786 नंबर का बिल्ला जुड़ा हुआ था. शबाना का कहना है कि उस दौर में दर्शकों ने इसे सहजता से स्वीकार किया था. उनके मुताबिक, आज का माहौल पहले की तुलना में बदल गया है और उन्हें समझ नहीं आता कि इस तरह के फैसले जानबूझकर लिए जा रहे हैं या इसके पीछे कोई और वजह है.
‘ऐसा माहौल क्यों क्रिएट किया जा रहा है?’
शबाना आजमी ने मौजूदा माहौल पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आज ऐसा माहौल तैयार किया जा रहा है, जहां किसी कलाकार को किसी खास समुदाय के किरदार में देखना भी दर्शकों के लिए अलग तरह का अनुभव बन जाता है. उन्होंने ये सवाल भी उठाया कि क्या इस तरह के फैसले जानबूझकर लिए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Explainer: आखिर किसी फिल्म को Hit, Superhit और Blockbuster कौन घोषित करता है? यहां जानिए इसकी पूरी डिटेल