August 17, 2026

​'ऑडियो मौजूद हैं'; अन्नामलाई के निशाने पर आए CM विजय, कहा- आपके मंत्री तो...​

देश Edited by: नितिन अरोड़ाUpdated Aug 17, 2026, 10:21 AM IST Tamil Nadu CM Vijay: अन्नामलाई ने कहा कि विजय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है, लेकिन आरोप लगाया कि उनके मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों ने अब सरकारी अनुबंधों से कमीशन मांगना शुरू कर दिया है। Read more

August 17, 2026

जब अखिलेश यादव से युवती ने कहा—"आप मेरे कान की बाली ले लो, लेकिन सरकार बनाओ", सपा प्रमुख ने दिया यह जवाब - Up18 News

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की सरगर्मियों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार जनसंपर्क और दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में उनका एक बेहद दिलचस्प और भावुक करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक आम युवती से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। Read more

August 17, 2026

बलूचिस्तान में घिरी PAK सेना, BLA का दावा- 26 पाकिस्तानी जवानों को उतारा मौत के घाट

बलूच लिबरेशन आर्मी(BLA) ने आठ दिनों में बालूचिस्तान में कई हमले करने का दावा किया है. बलूच लिबरेशन आर्मी(BLA) का दावा है कि उसके लड़ाकों ने आठ दिनों में बलूचिस्तान में कुल 22 हमले किए. दावा किया गया है कि इन हमलों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों, पुलिस चौकियों, सेना के काफिलों और कथित तौर पर सरकार समर्थित हथियारबंद समूहों को निशना बनाया गया.  Read more

August 17, 2026

यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, जवाबी कार्रवाई में लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री को नुकसान | ukraine-russia-drone-attack-lakshmi-mittal-arcelormittal-factory-damaged

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में एक बार फिर बड़े पैमाने पर हवाई हमले हुए हैं। यूक्रेन ने रविवार को रूस के अलग-अलग इलाकों में सैकड़ों ड्रोन से हमला किया। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में कई लोगों की मौत हुई और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा। इसके जवाब में रूस ने भी यूक्रेन के कई शहरों और ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। Read more

August 17, 2026

BGMI Lite गेम 2026 के अंत तक होगा लॉन्च, बजट स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस बनी वजह - krafton india confirms bgmi lite launch by 2026 end

Krafton India ने Battlegrounds Mobile India (BGMI) Lite वर्जन लॉन्च करने का एलान किया है, जो 2026 के अंत तक रिलीज होगा। 2026 के अंत तक आएगा BGMI Lite Read more

August 17, 2026

Bihar Temple Stampede: अशोक धाम में भगदड़ कैसे मची? बिजली के खंभे से करंट की बात कितनी सही? जानें, हर जवाब

बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोकधाम के पास सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। अशोकधाम हॉल्ट पर एक साथ दोनों दिशाओं से ट्रेनों के पहुंचने के बाद अचानक अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं के भागने से रास्ते में लगी बांस की बैरिकेडिंग टूट गई और बिजली का एक पोल भी गिर गया। पोल गिरने के बाद करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं में दहशत पैदा हो गई। भगदड़ में कई महिलाएं भीड़ के दबाव में दब गईं। हादसे में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की मौत करंट लगने से नहीं हुई, बल्कि भगदड़ के दौरान भीड़ में दबने से हुई है। डीएम शैलेंद्र कुमार और एडीएम नीरज कुमार ने बताया कि हादसे के समय बिजली आपूर्ति बंद थी और बिजली के तार भी कवर किए गए थे। Read more

August 17, 2026

बख्तियारपुर गंगा हादसा: 7 बच्चियां डूबीं, 2 के शव मिले

Seven Sister Drowned In Ganges : पटना. बख्तियारपुर में सोमवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान हादसा हो गया. रानीसराय गंगा घाट पर पहुंची एक ही परिवारी की स्नान करने सात बच्चियां एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में नदी की तेज धार में डूबने लगीं. स्थानीय लोगों ने तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चार बच्चियां गहरे पानी में बह गयीं. हादसे की सूचना मिलते ही घाट पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई. Read more

August 17, 2026

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट - Pratidin Rajdhani

CG Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के चलते छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान में काले बादलों ने डेरा डालने दिया है. साथ ही बारिश भी हो रही है. सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन चुकी है. अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं. वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है. प्रदेश के अधिकांश स्थानों में वर्षा हुई, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों में भारी वर्षा दर्ज की गई. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अब तक का मौसमी सब-डिविज़नल वर्षा सामान्य रही है, जिसमें -9% का अंतर है. Read more