Pakistan Cricket: PCB ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले सलमान आगा, इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान टीम से रिलीज कर दिया गया है.
Pakistan Cricket: PCB ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले सलमान आगा, इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान टीम से रिलीज कर दिया गया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/31/pakistani-players-2026-08-31-21-00-58.jpg)
Pakistani Players
Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों में मिली करारी हार के बाद भूचाल आ गया है. पाकिस्तान की टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. सीरीज के शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को धूल चटाई, जिसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल मच गई है. टीम की शर्मनाक हार के बाद ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि सलमान आगा, ओपनर इमाम-उल-हक और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को तीसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.
पाकिस्तान टीम से सलमान आगा-इमाम-उल-हक और रिजवान को किया गया रिलीज
क्रिकबज के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले सलमान आगा, इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान को टीम से रिलीज कर दिया गया है. सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल को टीम में शामिल होने का बुलावा भेजा गया है, जबकि चार अन्य खिलाड़ी, रजाउल्लाह खान, मोहम्मद इमरान, अराफात मिन्हास और रोहेल नजीर वीजा मिलने के बाद टीम से जुड़ेंगे.
🚨 JUST IN 🚨
Cricbuzz understands that Salman Agha, Imam-ul-Haq and Mohammad Rizwan have been released ahead of the third England Test.
Call-ups have been sent to Saim Ayub and Abdullah Fazal, with four others - Razaullah Khan, Mohammad Imran, Arafat Minhas and Rohail Nazir… pic.twitter.com/effqwhOSbl
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 31, 2026
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के टॉप अधिकारियों की हुई थी अहम मीटिंग
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के टॉप अधिकारियों की एक अहम मीटिंग हुई. इस मीटिंग में PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी, COO सुमैर अहमद, PSL के CEO सलमान नसीर, पूर्व खिलाड़ी और वरिष्ठ सिलेक्टर्स आकिब जावेद तथा सीमित ओवर क्रिकेट के हेड कोच माइक हेसन शामिल हुए थे. बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में इंग्लैंड दौरे पर टीम के प्रदर्शन और पाकिस्तान टीम की इंटरनेशनल मीडिया में हो रही चर्चा को लेकर चिंता जताई गई. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि टीम के मौजूदा हालात को लेकर टॉप लेवल पर नाराजगी जताई गई है.
यह भी पढ़ें: Explainer: 19 विकेट...एक मैच..., टेस्ट क्रिकेट का वो 'अजेय' रिकॉर्ड, जब जिम लेकर की उंगलियों पर नाचने लगी थी ऑस्ट्रेलियाई टीम
इमाम उल हक की चोट पर उठ रहे सवाल
पाकिस्तान के ओपनर इमाम-उल-हक की चोट पर भी अब सवाल उठने लगे हैं. दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में फील्डिंग के दौरान इमाम चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वो दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए नहीं आए थे. अब रिपोर्ट की माने तो उनकी चोट को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूरे मामले की जांच कराने का फैसला किया है.
सरफराज अहमद हेड कोच के पद से हटाया गया
यह भी खबर आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद को उनके पद से हटा दिया है और उनकी जगह मौजूदा व्हाइट-बॉल कोच माइक हेसन को टेस्ट टीम की कमान सौंप दी है. सरफराज अहमद को अप्रैल 2026 में ही टेस्ट टीम का कोच नियुक्त किया गया था, लेकिन उनके निगरानी में पाकिस्तान ने 6 में से 5 टेस्ट मैच गंवा दिए, जिसके चलते PCB को यह कड़ा फैसला बीच दौरे पर ही लेना पड़ा है. वहीं गेंदबाजी कोच उमर गुल को उनके पदों से तुरंत मुक्त कर दिया है.
— Cricinfo (@cricinfo) August 31, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ जमकर बोलता है रोहित शर्मा का बल्ला, जानें कैसा है ODI रिकॉर्ड