एक युग का अंत...! लियोनेल मेसी ने किया इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, कहा - अब अंदर से आपकी आवाजे नहीं सुन पाऊंगा
Lionel Messi Retirement: दुनिया के दिग्गज फुलबॉलर और अर्जेंटीना के लियोनस मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है.
Lionel Messi Retirement: दुनिया के दिग्गज फुलबॉलर और अर्जेंटीना के लियोनस मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/31/lionel-messi-2026-08-31-22-22-48.jpg)
Lionel Messi
Lionel Messi Retirement: दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. मेसी अब अर्जेंटीना की जर्सी में कभी खेलते नजर नहीं आएंगे. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच साबित हुआ, जिसमें अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. मेसी ने अब हमेशा के लिए इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है. हालांकि, सभी को इस बारे में पहले से ही अंदाजा था कि मेसी फीफा वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं, क्योंकि उन्होंने खुद कहा था कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा.
लियोनस मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया रिटायरमेंट
लियोनस सेमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, फाइनल के बाद से जो समय बीता है, उसमें बहुत सोच-विचार करने के बाद, मैं आप सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैं नेशनल टीम (अर्जेंटीना) से संन्यास ले रहा हूं…यह एक ऐसा फैसला था जिसने मेरी रूह को झकझोर दिया और आज भी दर्द देता है, लेकिन मैं समझता हूं कि यही सही समय है. मैं खुदा की कसम खाकर कहता हूं कि मैंने हमेशा अपना सब कुछ झोंक दिया, न सिर्फ पिछले कुछ सालों में जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी. मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए लड़ाई लड़ी और अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, ताकि आपको खुशियां दे सकूं और फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सकूं.
जीवन के चैप्टर बंद हो रहे हैं - मेसी
मेसी ने आगे लिखा, "अब बहुत कम समय बचा है और जीवन के चैप्टर बंद हो रहे हैं, और यह एक ऐसा अध्याय है जिसे बंद करने में मुझे बहुत दर्द हो रहा है. मैं राष्ट्रीय टीम में रहने से हमेशा प्यार करता था, करता हूं और हमेशा करता रहूंगा. मैं पूरी तरह खाली हो चुका हूं, अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है और इसके अलावा पीछे बहुत ही शानदार युवा खिलाड़ी आ रहे हैं जो यहां होने के हकदार हैं."
लियोनस मेसी ने पिछले 21 सालों में मिले सपोर्ट के लिए सभी को धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, "मैदान के अंदर से आपकी आवाजें सुनना मुझे बहुत याद आएगा. अब मैं भी आप में से ही एक बनकर, टीम का हौसला अच्छे समय और बुरे समय में सबसे ज्यादा बढ़ाऊंगा. मेरे परिवार को हमेशा साथ रहने और इस बेहद खूबसूरत लेकिन कठिन सफर में मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद. हर एक कोच, टीम के साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद, जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला. मैं अपने साथ जिए गए अविस्मरणीय पल और यादें ले जा रहा हूं."
मेसी ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने रिटायरमेंट के ये शब्द फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के 2 दिन बाद लिखे थे और पारिवारिक परिस्थितियों के बाद वे अपने इस फैसले को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं. उन्होंने पोस्ट में कहा, "मैं इस सुकून और गर्व के साथ जा रहा हूं कि मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर आपको वो लम्हे तोहफे में दिए, जिनका हमने सिर्फ सपना देखा था. आपके साथ इसे जीना एक कमाल का पागलपन था. मैं आप सभी से प्यार करता हूं! मुझे अर्जेंटीना का बनाने के लिए भगवान का शुक्रिया। वामोस अर्जेंटीना (चलो अर्जेंटीना)!
कैसा रहा लियोनल मेसी का इंटरनेशनल करियर?
लियोनेल मेसी का 21 साल का अंतरराष्ट्रीय करियर ऐतिहासिक रहा, जिसमें उन्होंने 207 मैचों में 125 गोल और 68 असिस्ट किए. शुरुआत में देश के लिए कोई बड़ा खिताब न जीत पाने के कारण उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी थी, लेकिन बाद में उन्होंने अर्जेंटीना का 28 साल का सूखा खत्म किया. मेसी ने अपनी कप्तानी में 2021 और 2024 कोपा अमेरिका, 2022 फाइनलिस्सिमा, और सबसे खास 2022 फीफा वर्ल्ड कप का खिताब दिलाकर खुद को फुटबॉल इतिहास के एक बेहतरीन कप्तान के रूप में साबित किया.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा भूचाल! इंग्लैंड से मिली 2 टेस्ट में करारी हार के बाद इन 3 बड़े खिलाड़ियों की हुई टीम से छुट्टी